निंजा से लेकर लकड़हारे तक, स्टीव स्मिथ की अजीबोगरीब 'लीव' ट्विटर पर छाई, कुछ इस तरह वायरल हुए मीम्स
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) बैटिंग के दौरान तरह-तरह की चीजें करने के लिए जाने जाते हैं। क्रीज पर वे कुछ ना कुछ करते रहते हैं। गेंद खेलने से पहले उनकी मूवमेंट भी काफी अजीबोगरीब हो जाती है।
लेकिन, फिर भी स्मिथ रन-मशीन की तरह रन बनाते हैं। एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी भी स्टीव के स्टाइल से अछूती नहीं रही है। स्मिथ बैटिंग के दौरान अक्सर जिस तरह से गेंदों को लीव करते हैं, यानी छोड़ते हैं, वह भी अपने आप में एक अजूबा ही है।

स्मिथ ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद को इस तरह से लीव किया, जैसे वे बल्ले को पिच पर देकर मारने वाले हैं। यह स्टुअर्ट ब्रॉड की हैट्रिक थी जिस पर स्टीव स्मिथ ने कोई विकेट नहीं दिया लेकिन दोनों हाथों से बल्ले को उठाकर और अपनी पोजीशन में बदलाव कर जिस तरह से बॉल छोड़ी, उसने ट्विटर पर मींस वायरल कर दी।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने दूसरे दिन के पहले सेशन में डेविड वॉर्नर के बाद मार्नस लाबुशेन को लगातार गेंदों पर चलता करके ऑस्ट्रेलियाई पारी को जबरदस्त झटका दिया था। नंबर तीन पर आए स्टीव स्मिथ ने गेंद को किस तरह से लीव किया है, यह आप यहां देख कर सकते हैं।
गेंद छोड़ते हुए जो स्मिथ का अंतिम पोस्चर सामने आया, उस पर यूजर्स की मीम कुछ इस प्रकार है कि, किसी ने इसकी तुलना स्टार वार्स के पुराने समय से की है। तो कोई कुल्हाड़ी से लकड़ी के लट्ठे को दो भागों में बांटते हुए दिखाता है।
कोई निंजा की तरह से हाथ में चमकीली तलवार लिए स्टीव स्मिथ के इस अजूबे को दर्शाता है। देख सकते हैं, सोशल मीडिया पर इस लीव को लेकर यूजर काफी गुदगुदा रहे हैं।
स्मिथ जल्दी से अपना विकेट टेस्ट क्रिकेट में नहीं छोड़ते हैं और इस बार भी वे अच्छे 16 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन बेन स्टोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि यह बहुत क्लियर नहीं लग रहा था, इसलिए स्मिथ ने अंपायर के फैसले पर हैरानी जताते हुए तुरंत रिव्यू लिया जो बेकार चला गया।












Click it and Unblock the Notifications