Ashes 2023: सचिन तेंदुलकर ने बताया, इंग्लैंड कैसे जीत सकता है हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट मैच
The Ashes 2023: सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड क्रिकेट के लिए टीम एशेज 2023 की तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए अहम सलाह लेकर आए हैं। इस सीरीज के दोनों टेस्ट बहुत ही रोचक रहे हैं लेकिन दोनों बार ऑस्ट्रेलिया को जीतने में कामयाबी मिली।
एक बार फिर से स्थिति ऐसी है कि दोनों में कोई भी टीम जीत सकती है। इंग्लैंड को लीड्स में चल रहे इस टेस्ट मैच के चौथे दिन जीत के लिए 224 रनों की दरकरा है, जबकि उनके पास पूरे 10 विकेट हैं।

इस नाजुक मोड़ पर सचिन का कहना है कि हेडिंग्ले में सुबह का पहला सेशन सबसे अहम साबित होगा। ये तय कर देगा मैच किस और जा रहा है। सचिन अंग्रेजों को बहाव में बहने से बचने की सीख देते हैं।
सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, कल हेडिंग्ले में पहला घंटा बहुत अहम होगा। मुझे लगता है विकेट में कोई समस्या नहीं है और अगर इंग्लैंड समझदारी के साथ खेलते हुए पॉजिटिव अंदाज दिखाए तो वे जीत जाएंगे। उनको अनुशासन के साथ अपने शॉट को खेलने की जरूरत होगी और फिर ये टारगेट चेज हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- क्या वेस्टइंडीज बदलेगा पिछले 21 साल की अपनी तकदीर, इस दौरान भारत के साथ हुई हैं 8 सीरीज, क्या रहा नतीजा?
बता दें, एशेज के अब तक हुए दो टेस्ट मैच अंतिम दिन बहुत ही जबरदस्त रहे थे। पहले मैच को इंग्लैंड ने गंवा दिया था तो दूसरे मैच में बेन स्टोक्स की पारी के दम पर मेजबान पहली हार का हिसाब बराबर करते दिख रहे। किसी तरह ऑस्ट्रेलिया के हिस्से दोनों जीत आई हैं।
कंगारू टीम गेंदबाजी में शुरुआती दो टेस्ट मैचों में अग्रेजों पर हावी रही है, लेकिन इस बार मार्क वुड और क्रिस वॉक्स की वापसी ने इंग्लैंड को भी बॉलिंग में बराबरी पर ला दिया है। अगर इंग्लैंड तीसरा मैच जीतने में कामयाब होती है तो एशेज खुली रहेगी और बाकी के मैचों को लेकर भी उत्सुकता बनी रहेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications