Ashes 2023: पारी घोषित करने वाले निर्णय पर एक और प्रतिक्रिया, स्टोक्स को मिला पूर्व दिग्गज का साथ
Ashes 2023: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पहले ही दिन हैरान करने वाला निर्णय लिया था। दिन के अंतिम समय में उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी घोषित कर दी। 393 रनों के कुल स्कोर पर ही स्टोक्स ने यह फैसला लिया, इसकी आलोचना भी हुई।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बेन स्टोक्स के फैसले की सराहना के है। पोंटिंग ने कहा कि मुझे इस निर्णय से ख़ुशी हुई। हम कुछ इसी तरह के फैसले के बारे में सोच रहे थे। पोंटिंग ने स्टोक्स के फैसले को सही ठहराया है।

आधिकारिक ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा कि हम स्टोक्स से ऐसे ही फैसले की उम्मीद कर रहे थे। इंग्लैंड की टीम स्कोरिंग गति से कर रही थी और उनके पास शाम के 15-20 मिनट में ऑस्ट्रेलिया के कुछ बल्लेबाज आउट करने का मौका था। मुझे यह निर्णय पसंद आया। स्टोक्स और मैकलम के साथ इस इंग्लैंड टीम का यही रवैया है।
पोंटिंग ने कहा कि इंग्लैंड टीम गेम को आगे लेकर जाने का हर संभव प्रयास करती है। वे जीत दर्ज करने का बेस्ट मौका खुद को देना चाहते हैं। वे मोमेंट को का फायदा उठाते हुए गेम पर अपनी पकड़ बनाने का पूरा प्रयास करते रहते हैं।
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल में 8 विकेट पर 393 रन बनाते हुए पारी घोषित करने की घोषणा कर दी। जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 30वां शतक था। शाम के समय ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कुछ देर बैटिंग की और कोई विकेट नहीं गंवाया।












Click it and Unblock the Notifications