Ashes 2023: 'अगर मैं कप्तान होता तो ऐसा कभी नहीं करता', माइकल वॉन-केविन पीटरसन ने बेन स्टोक्स को लताड़ा

Ashes 2023 Michael Vaughan Kevin Pietersen: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 393 रन पर ही टीम को डिक्लेयर कर दिया।

Ashes 2023 Michael Vaughan Kevin Pietersen: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून 2023 से एशेज सीरीज की शुरुआत की जा चुकी है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने अपनी पारी की घोषणा भी कर दी है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले ही दिन टीम की पारी को डिक्लेयर कर दिया।

पहले दिन बने इतने रन: एशेज सीरीज के पहले दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक लगाया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 78 ओवर तक बल्लेबाजी करने का काम किया।

Ashes 2023 1

स्टोक्स के फैसले की आलोचना: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा पहले ही दिन पारी को घोषित किए जाने के बाद उनकी आलोचना भी का जा रही है। इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन स्टोक्स की इस फैसले पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि अगर मैं स्टोक्स कि जगह कप्तान होता तो इस तरह का फैसला कभी नहीं करता।

क्या स्टोक्स से हुई गलती? माइकल वॉन ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि मैं इस तरह की गलती कभी नहीं करता। मैं कभी पारी घोषित नहीं करता। मैं एक कप्तान के रूप में कुछ और रन चाहता था, खासकर जब जो रूट क्रीज पर सेट थे। जो रूट इंग्लैंड के लिए और रन जोड़ने का काम कर सकते थे। इंग्लैंड को कम से कम 400 से अधिक रन बनाने चाहिए थे।

पीटरसन का भी फूटा गुस्सा: केविन पीटरसन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह बेन स्टोक्स की कप्तानी का सही फैसला है। स्टोक्स अगर चाहते तो अपने बल्लेबाजों से और रन ले सकते थे। यह विकेट बल्लेबाजी के लिए और अच्छी होती जाएगी। शनिवार को यह बल्लेबाजी के लिए और बेहतर हो जाएगी। ऐसे में इंग्लैंड की टीम को और स्कोर करने चाहिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+