Ashes 2023: 155 की रफ्तार से गेंद और ख्वाजा का विकेट हवा में उड़ा, मार्क वुड ने किया हैरान, देखें वीडियो

Ahses 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज के तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड ने पहले सेशन में बड़ा धमाका कर दिया। इंग्लैंड की टीम ने लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के चार खिलाड़ी आउट कर दिए। इंग्लैंड ने टीम में बदलाव किये थे और पहले सेशन के दौरान गेंदबाजी में वह धार देखने को मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मार्क वुड ने एक तेज रफ्तार गेंद पर चलता किया। यह गेंद इतनी तेज थी कि ख्वाजा समझ ही नहीं पाए। पड़ने के बाद ख्वाजा के बल्ले को छकाते हुए गेंद विकेटों को ले उड़ी और बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ा।

khawaja and wood

यहां ख़ास बात यह है कि मार्क वुड ने 155.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह गेंद फेंकी थी। उस्मान ख्वाजा ने सोचा भी नहीं था कि इस रफ्तार से आकर गेंद उनको पवेलियन भेज देगी। मार्क वुड ने लगातार तेजी से गेंदबाजी करते हुए अपनी धार का लोहा मनवाया।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद उस्मान ख्वाजा 13 रन बनाकर चलते बने। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर टिके लेकिन वह अपनी अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख पाये। दोनों क्रमशः 21 और 22 रन बनाकर आउट हो गए।

शुरुआती दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरी। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गेंदबाजों ने उनका निर्णय सही साबित कर दिया। पिछले दो मैचों में बेहतरीन बैटिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बिखर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+