Jonny Bairstow: जॉनी बेयरस्टो आउट थे या नॉट आउट? जानें विवादित रन आउट को लेकर क्या कहते हैं नियम

Ashes 2023: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे एशेज टेस्ट का पांचवां दिन विवादों से भरा रहा। लॉर्ड्स का मैदान ऑस्ट्रेलिया की जीत से ज्यादा जॉनी बेयरस्टो (Jonathan Bairstow) के आउट को लेकर सुर्खियों में है। पहले सेशन के दौरान ऐलेक्स कैरी ने जॉनी बेयरस्टो को क्रीज से बाहर निकलते ही रन आउट कर दिया था। इसे लेकर दिग्गज भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर नियम क्या कहते हैं।

क्या कहता है एमसीसी के डेड बॉल लॉ का नियम
एमसीसी के डेड बॉल लॉ के अनुसार, नियम 20.1.1.1 कहता है कि, 'गेंद तब डेड मानी जाती है जब वह विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथों में पहुंच जाती है।' हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई तर्क यह होगा कि गेंद कैरी के हाथों में नहीं टिकी, क्योंकि उन्होंने तुरंत इसे वापस स्टंप्स पर फेंक दिया।

Jonny Bairstow

एमसीसी के नियम 20.1.2 में कहा गया है कि 'गेंद को तब डेड माना जाएगा जब बॉलिंग एंड पर खड़ा अंपायर यह स्पष्ट नहीं कर देता कि फील्डिंग साइड और बल्लेबाज साइड से खेलना बंद नहीं कर दिया है।' आस्ट्रेलिया की ओर से गेंद को प्ले के रूप में माना गया, ऐसे में अंपायर यह दावा नहीं कर सकता था कि खेल समाप्त हो गया है, इसलिए वह गेंद को डेड के रूप में दावा नहीं कर सकता है।

ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट होने का इंग्लैंड की ओर से विरोध भी हुआ, लेकिन ओवर कॉल करने का नियम ओवर की छठी गेंद पर डेड बॉल कॉल करने पर निर्भर है। नियम 20.3 के अनुसार, 'न तो ओवर की कॉल (नियम 17.4), और न ही टाइम की कॉल (नियम 12.2) तब तक नहीं की जानी चाहिए जब तक कि गेंद प्ले न हो जाए।'

सभी नियम से यह स्पष्ट होता है कि जॉनी बेयरस्टो का आउट दिया जाना सही था, क्योंकि जॉनी बेयरस्टो ने जब क्रीज छोड़ी थी, उस समय गेंद प्ले में थी और यही कारण है कि उन्हें रन आउट दिया गया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उस समय खिलाड़ी का इरादा रन लेने का था या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+