Ashes 2023: शतक और रनों का ऐसा मेल, जो रूट के खेल के आगे बाकी बल्लेबाज हैं फेल
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (Engalnd vs Australia) के बीच एशेज सीरीज (Ashes 2023) का पहला दिन जो रूट (Joe Root) के नाम रहा। अंग्रेजों ने भी अपने दिलचस्प स्टाइल टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
माना जा रहा है पांचो टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम बैजबॉल कॉन्सेप्ट को अप्लाई करने वाली है। पहले दिन जो रूट ने जबरदस्त शतक लगाया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका तीसरा शतक था।

जो रूट 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में अलग ही लेवल का खेल दिखा रहे हैं। बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के मैनेजमेंट के तहत खेलना भी उन्हें काफी पसंद आ रहा है। रूट कभी भी बहुत आक्रामक बल्लेबाज नहीं माने गए थे लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वे काफी आक्रामकता से रन बना रहे हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि रूट ने 2021 के बाद से टेस्ट मैचों में 62 पारियां खेली हैं और 3299 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 58.9 एक रहा है। पूर्व कप्तान ने इस दौरान 9 अर्धशतक लगाए, लेकिन आप उनके शतकों की संख्या सुनकर चौंक जाएंगे।
रूट ने अर्धशतक से ज्यादा सेंचुरी बनाई है, और वह भी 13 बार। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 228 का रहा है। यहां दिलचस्प बात यह है कि इस पीरियड में ऐसा कोई और बल्लेबाज नहीं है, जिसने टेस्ट मैचों में 2000 रन से ज्यादा बनाते हुए 7 से ज्यादा सेंचुरी बनाई हों।
जो रूट इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने शतक और रनों का ऐसा मेल बनाया है कि बाकी सभी समकालीन बल्लेबाज फेल हो गए हैं। इसके अलावा एशेज सीरीज में नाथन लियोन भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑल टाइम गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं, जिनके नाम 105 टेस्ट विकेट हो चुके हैं। शेन वार्न इस मामले में नंबर एक पर हैं जिनके नाम 195 टेस्ट विकेट है।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में पैटकमिंस ने कोई विकेट नहीं लिया। स्कॉट बोलेंड सनसनी माने जा रहे थे लेकिन उन्होंने 14 ओवर में 86 रन खर्च किए और एक ही विकेट उनके हाथ लगा। जोश हेजलवुड ने ठीक-ठाक गेंदबाजी की और 15 ओवर में 61 रन देकर दो विकेट लिए।
ऐसे में नाथन लियोन कुछ हद तक प्रभावी गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 29 ओवर में 149 रन दिए और 4 विकेट हासिल किए। अंग्रेज बल्लेबाजों की तेजी देखने के बाद यह आंकड़े इतने खराब नहीं लगते हैं। लेकिन आस्ट्रेलियाई किसी भी तरह से इंग्लिश बल्लेबाजों को जितना संभव हो सके, आगे उतनी कम रन गति पर रन बनाने देना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications