Ashes 2023: बेन स्टोक्स का टूट गया दिल, बारिश से मैच ड्रॉ होने पर कहा भरोसा नहीं हो रहा
Ashes 2023: इंग्लैंड की टीम यह बात पचा नहीं पा रही है कि बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी मैनचेस्टर टेस्ट मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बेन स्टोक्स ने मैच के बाद कुछ ऐसा ही कहा। इंग्लैंड के कप्तान को भरोसा नहीं हो रहा था कि बारिश के कारण मैच उनके हाथ से चला गया।
बारिश के कारण मैच ड्रॉ होने को लेकर स्टोक्स ने कहा इसे स्वीकार करना मुश्किल है। जिस तरह की क्रिकेट हमने तीन दिन खेली और बाद में मौसम ने सब खराब कर दिया, यह झेल पाना कठिन है। यह भी गेम का ही एक हिस्सा है। इस मैच में जब हम आए तो करो या मरो वाली स्थिति थी।

स्टोक्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को 320 पर आउट करना और खुद 590 का स्कोर बनाने से ज्यादा हम कुछ नहीं कर सकते थे। सभी के प्रयासों से ख़ुशी है। ओली पोप की चोट ने टीम की संरचना को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया था। जैक क्रॉली ने जो किया उससे गेम ही बदल गया।
ब्रॉड और एंडरसन को बेहतरीन गेंदबाज बताते हुए स्टोक्स ने कहा कि ब्रॉड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है। उनका रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा है। क्राउड को लेकर बेन स्टोक्स ने कहा कि हम चाहते हैं कि वे स्टेडियम में आकर हमें सपोर्ट करते रहें।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 317 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 592 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए विशाल बढ़त हासिल कर ली।
इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने बड़ी पारी खेली। ओपन करने आए क्रॉली ने 189 रनों की बड़ी पारी खेली और इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुँचाने में मदद की। हालांकि चौथे और पांचवें दिन इंग्लैंड जीत की तरफ जा रही थी लेकिन दोनों दिन बारिश के कारण मैच ड्रॉ हो गया।












Click it and Unblock the Notifications