Ashes 2023: ब्रॉड के संन्यास के बाद जेम्स एंडरसन ने खुद के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
Ashes 2023: जेम्स एंडरसन के साथ लम्बे समय तक खेलने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। एशेज सीरीज के अंतिम मुकाबले में वह खेल रहे हैं। आज उनके करियर का अंतिम दिन है। दूसरी तरफ 41 साल के जेम्स एंडरसन अब तक खेल रहे हैं और संन्यास को लेकर बयान भी दिया है।
स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में एंडरसन ने कहा कि मैं और आगे बढने के लिए निश्चित हूं। मेरा शरीर ठीक है और मेरी स्किल भी अच्छी है। मैं गेंदबाजी भी कर रहा हूं। हालांकि जिस तरह की अपेक्षा मैं करता हूं उस हिसाब से मेरा प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है।

एंडरसन ने कहा कि ब्रॉड ने जब संन्यास की घोषणा की है तब मुझे भी हैरानी हुई थी। हम दोनों एक-दूसरे के साथ खेलना पसंद करते हैं। मैं निश्चित रूप से उनको मिस करने वाला हूं। मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं। वह जो करना चाहते हैं, इसमें बहुत क्लियर हैं। उनके लिए सोमवार खास रहेगा क्योंकि वह मैदान पर जाकर अपनी अंतिम गेंद वहां डालेंगे।
गौरतलब है कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 167 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में 600 से ज्यादा विकेट हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 8 विकेट झटके हैं। करियर में 20 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल झटके हैं। 3 बार उन्होंने मुकाबले में 10 विकेट झटके हैं।
बैटिंग में भी ब्रॉड ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने 3600 से ज्यादा रन बनाये हैं। ब्रॉड के बल्ले से एक शतकीय पारी आई है। 169 रन रन उनका उच्चतम स्कोर है। इसके अलावा उनके बल्ले से 13 बार अर्धशतकीय पारियां आई हैं। ब्रॉड के बल्ले से 55 बार छक्के आए हैं। ब्रॉड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना काफी पसंद रहा है। एशेज सीरीज के दौरान हर बार उनका प्रदर्शन देखने लायक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications