Ashes 2023: स्टीव स्मिथ ने फील्डिंग में एलन बॉर्डर को छोड़ा पीछे, इस खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर किया कब्जा
Ashes 2023, England vs Australia 3rd Test: इंग्लैंड ने एशेज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर महत्वपूर्ण मुकाबला जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में अब 2-1 से आगे है। सीरीज का ये मैच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के क्रिकेट करियर का 100वां टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने बल्ले से तो नहीं लेकिन फील्डिंग में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्मिथ का बल्ला तीसरे टेस्ट में शांत रहा, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान कुछ शानदार कैच लेकर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। स्मिथ ने पहली पारी में पांच कैच लपके, इस तरह वह एक ही टेस्ट पारी में दो बार पांच या अधिक कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर (गैर-विकेटकीपर) बन गए। ऑस्ट्रेलियाई ने 2018 में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट पारी में पांच कैच लिए थे।

एशेज में स्टीव स्मिथ के नाम 54 कैच
हेडिंग्ले टेस्ट में स्मिथ द्वारा पांच कैच लेने के साथ ही अब उनके नाम एशेज करियर में कुल 54 कैच हो गए हैं। यह अब इंग्लैंड के इयान बॉथम के साथ किसी भी खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक है, जिन्होंने 54 कैच भी लिए। इसके साथ ही स्मिथ ने सभी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 284 पकड़े हैं। इस मामले में उन्होंने एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ दिया है। एलन बॉर्डर ने 283 कैच लिए हैं।
सभी फॉर्मेट में कैच लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचे स्मिथ
दरअसल, फील्डिंग के दौरान सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वालों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का नाम अभी भी टॉप पर है। उन्होंने कुल 363 कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्क वॉ हैं, जिनके नाम कुल 289 कैच हैं, और अब एलन बोर्डर (283) को पीछे छोड़ स्मिथ (284) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बॉर्ड चौथे नंबर पर विराजमान हैं।












Click it and Unblock the Notifications