Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी! बारिश ने डाला मैच में खलल

England vs Australia, 5th Test, Day 4: लंदन के केनिंगटन ओवल में बारिश ने दस्तक दे दी है। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच रोक दिया गया है। बारिश होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को नुकसान झेलना पड़ सकता है। दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की लय तोड़ने का यह एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।

बारिश के कारण खेल रुका: ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच जतने के लिए 384 रन बनाने थे। ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 135 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से 249 रन दूर है और इस बीच बारिश ने आकर मैच का मजा किरकिरा कर दिया। इंग्लैंड के गेंदबाज अभी भी अपनी पहली विकेट की तलाश कर रहे हैं।

Ashes 2023 1

ख्वाजा-वॉर्नर का अर्धशतक: इंग्लैंड के खिलाफ उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिखाई पड़ रहे हैं। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर की जोड़ी ने 135 रनों की साझेदारी कर ली है। ये दोनों ही बल्लेबाज टीम को तेजी से लक्ष्य की तरफ ले जाने का काम कर रहे हैं। इन दोनों की कोशिश अब इस अहम मुकाबले में अपना शतक पूरा करने की भी होगी।

बारिश से बिगड़ेगी लय: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बारिश मुसीबत बन सकती है। बारिश ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का लय तोड़ने का काम कर सकती है। इससे पहले टॉड मर्फी ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी 395 रनों पर खत्म कर दिया था। इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 91 रन जो रूट ने बनाए। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने भी टीम के लिए 78 रनों की उपयोगी पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+