Ashes 2023: इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलिया को पारी से हार का खतरा

Ashes 2023: एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने शिकंजा कस दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 113 रनों का स्कोर बनाया। मार्नस लाबुशेन 44 और मिचेल मार्श 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पारी से हार बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अभी 162 रन बनाने हैं।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए स्कोर 592 रनों तक पहुंचा दिया। बेन स्टोक्स ने फिफ्टी जड़ते हुए 51 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 61 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बेयरस्टो ने इंग्लिश टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाने में मदद की।

england vs australia

इंग्लैंड के बल्लेबाज आउट होते चले गए लेकिन बेयरस्टोने नाबाद 99 रनों की पारी खेली। उनके अलावा एशेज में साल 1995 में स्टीव वॉ भी 99 रन बनाकर नाबाद रहे थे। बेयरस्टो का दुर्भाग्य था कि वह शतक पूरा करने से पहले आउट हो गए। इंग्लैंड को 275 रनों की बढ़त मिली। हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की खराब शुरुआत रही। ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के रूप में कंगारुओं ने पहला विकेट गंवाया। वह 18 रन बनाकर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर कुछ देर क्रीज पर टिके लेकिन वह भी 28 रन बनाकर आउट हो गए।

स्टीव स्मिथ के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन उनको 17 रनों के निजी स्कोर पर मार्क वुड ने आउट कर दिया। ट्रेविस हेड 1 रन बनाकर चलते बने और ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब हो गई। दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और विकेट नहीं गिरा। मार्क वुड ने इंग्लैंड के लिए 3 विकेट झटके। क्रिस वोक्स ने 1 विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया की स्थिति इस मुकाबले में खराब हो गई है। इंग्लैंड का प्रयास यही रहेगा कि जीत के साथ सीरीज में बराबरी हासिल की जाए। इंग्लैंड इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में निर्णायक मुकाबला खेलना चाहेगी। चौथे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए अहम रहेगा। ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+