Ashes 2023: हैरी ब्रूक ने बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे किये
Ashes 2023, Harry Brook: एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत हासिल करते हुए इंग्लैंड ने सीरीज बचा ली। अब अगले दो टेस्ट मैचों में निर्णय होगा कि कौन इस सीरीज को जीतेगा। हेडिंग्ले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत में हैरी ब्रूक का सबसे बड़ा हाथ रहा था। ब्रूक ने धाकड़ फिफ्टी जड़ी।
हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे किये और गेंदों के लिहाज से वह सबसे तेज हजार टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने दस टेस्ट की 16 पारियों में 1000 रन पूरे किये और इस मामले में वह संयुक्त रूप से छठे नम्बर पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में डॉन ब्रैडमैन टॉप पर हैं। उन्होंने सिर्फ 7 टेस्ट मैचों में ही यह आंकड़ा हासिल कर लिया था। हैरी ब्रूक ने काफी प्रेशर के माहौल में बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए एक मैच जिताऊ पारी खेली।
हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर काउंटर अटैक करते हुए इंग्लैंड के ऊपर से दबाव हटाने का काम किया। 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। ब्रूक के बल्ले से 75 रनों की पारी देखने को मिली। ब्रूक ने वोक्स के साथ मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की और इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी।
इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में करो या मरो वाली स्थिति थी और काफी ज्यादा दबाव भी था। मेजबान टीम ने गेंदबाजी में इस बार ज्यादा अच्छा काम करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दोनों पारियों में कम स्कोर पर रोककर जीत का रास्ता बना लिया।












Click it and Unblock the Notifications