Ashes 2023: हैरी ब्रूक ने बल्ले से मचाया गदर, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में अकेले हराकर बचाई सीरीज

Ashes 2023, ENG vs AUS: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में खुद को बरकरार रखा है। चौथे दिन के दूसरे सेशन में इंग्लिश टीम ने 251 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत का क्रेडिट हैरी ब्रूक को जाता है। उन्होंने धाकड़ पारी खेली। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।

चौथे दिन के खेल में मुकाबला बराबरी का था लेकिन इंग्लैंड का टॉप क्रम दबाव नहीं झेल पाया। पहले सेशन में ही चार विकेट गिर गए थे। हालांकि इस दौरान जैक क्रॉली के बल्ले से 44 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाज खास नहीं कर पाए।

england vs australia

इंग्लैंड ने 6 विकेट 171 पर गंवा दिए थे, इस मुश्किल स्थिति में ब्रूक और वोक्स के बीच भागीदारी हुई। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद ब्रूक 75 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस समय स्कोर 230 रन था।

अंत में 21 रनों की दरकार थी और मार्क वुड ने आकर एक चौका और एक छक्का जड़ते हुए पूरा दबाव हटा दिया। दूसरे छोर पर वोक्स भी खड़े थे। इससे इंग्लैंड की टीम को कोई परेशानी नहीं हुई और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाये थे। मिचेल मार्श के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। मार्श ने शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 237 रन बनाकर आउट हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 224 रन बनाए और इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 254 रन बनाकर मैच जीत लिया। वोक्स 32 और मार्क वुड 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरी पारी में स्टार्क ने 5 विकेट झटके।

इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला था, इसे जीतकर इंग्लिश टीम ने सीरीज में उम्मीदें बरकरार रखी हैं। हालांकि कंगारू अब भी आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+