Ashes 2023 2nd Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कौन से बॉलर ले सकतें है लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट
Ashes 2023 ENG vs AUS 2nd Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम 28 जून को लॉर्ड्स की हरी भरी पिच पर अपनी तेज गेंदबाजी का जलवा दिखाने के लिए उतरने जा रही है। इस पिच पर एजबेस्टन टेस्ट मैच की तुलना में शुरुआती दो दिनों में तेज गेंदबाजों के लिए निश्चित तौर पर ज्यादा मदद मिलेगी।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास नाथन लियोन जैसा जैसा स्पिनर भी है जो कैसी भी परिस्थिति में विकेट लेने का दम रखता है। आइए देखते हैं लॉर्ड्स के इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों के कौन से गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं।

पैट कमिंस- ऑस्ट्रेलिया कप्तान मौजूदा समय के बेस्ट तेज गेंदबाजों में एक हैं जिन्होंने पिछले टेस्ट मैच में भी बढ़िया बॉलिंग की थी। कमिंस ने पांच बार बेन स्टोक्स को आउट किया है और तीन बार बेयरस्टो को चलता किया है। कमिंस बल्लेबाजों को लगातार अपनी अतिरिक्त गति और उछाल से तंग करते हैं।
नाथन लियोन- ऑस्ट्रेलिया का यह स्पिनर 500 विकेट के मुहाने पर खड़ा है और अपने आप में क्लासिक गेंदबाज है जो किसी भी विकेट पर बॉलिंग करना जानता है। लियोन ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी शामिल है।
उन्होंने इंग्लैंड में खेले 14 टेस्ट मैचों में 53 विकेट भी चटकाए हैं और वे स्टोक्स व बेयरस्टो के खिलाफ भी वे काफी कारगर रहते हैं।
मिशेल स्टार्क- ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तूफानी गेंदबाज ने इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं और गेंदबाजी की मददगार परिस्थितियों में अपना कमाल कर सकते हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड- जेम्स एंडरसन एक बार फिर इस लिस्ट में नहीं है क्योंकि ब्रॉड परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में एशेज सीरीज के 21 मैचों में 90 विकेट लिए हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपनी पैनी गेंदों से परेशान कर सकते हैं।
ओली रॉबिन्सन- इस गेंदबाज ने एजबेस्टन में कंगारूओं को चिढ़ाकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की आक्रामकता के वार झेले हैं। माइकल क्लार्क ने तो उनको क्लब बॉलर बताया था, लेकिन हकीकत यह है कि ओली के लिए परिस्थितियां आदर्श हैं, जहां वे अपनी सीम वेरिएशन को बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, लंबे स्पैल में गेंदबाजी कर सकते हैं और बल्लेबाजी में भी वे ठीक खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications