Ashes 2023 2nd Test: फिर देखने के लिए मिल सकता है अटैकिंग गेम, कौन से बल्लेबाज बनाएंगे सबसे ज्यादा रन

Ashes 2023 ENG vs AUS 2nd Test: इंडिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट मैच आज 28 जून को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन में 2 विकेट से करीबी मुकाबला हार चुकी है।

अंग्रेज बेन स्टोक्स की अगुवाई में वे अपने बेजबॉल स्टाइल को आगे बढ़ाते हुए वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। आइए देखते हैं इस मैच में बेस्ट बल्लेबाज कौन हो सकते हैं।

Who can be the most run scorer at Lord Cricket Ground

स्टीव स्मिथ- स्टीव स्मिथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज में एक हैं और उन्होंने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपनी पिछली चार टेस्ट पारियों में 54.42 की औसत से बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 92, 58 और 215 रनों की पारियां भी खेली है। ये खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में भी अच्छा कर चुका है और आज फिर से चमकने के लिए बेताब है।

हैरी ब्रूक- इंग्लैंड का यह खिलाड़ी बेजबॉल स्टाइल के मामले में अव्वल है लेकिन आईपीएल 2023 में उनकी खराब फॉर्म ने उनका विश्वास थोड़ा डगमगाया है। वे एशेज 2023 के जरिए क्रिकेट में फिर से अपने चिर परिचित फॉर्मेट में वापस लौटे हैं, जहां तेज खेल उनकी पहचान रहा है।

वे एजबेस्टन में कमाल नहीं दिखा पाए थे पर लंदन में जरूर अपने असली खेल के जरिए वापसी करना चाहेंगे और ऑस्ट्रेलिया की टीम पर आक्रामकता के साथ पलटवार करना चाहेंगे। हैरी अपने पैरों का इस्तेमाल करके सीम और स्विंग दोनों को काउंटर कर सकते हैं और पॉजिटिव अप्रोच से खेलते हुए तेज गति की गेंदों का सामना कर सकते हैं।

जो रूट- रूट इंग्लैंड के महानतम टेस्ट बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशेज 2023 के पहले मुकाबले में भी बेहतरीन शतक लगाया था, जहां उन्होंने पहली पारी में 118 रन बनाए थे। वह अटैकिंग क्रिकेट भी खेल सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी पारी को एंकर कर सकते हैं।

जॉनी बेयरस्टो- यह खिलाड़ी इंग्लैंड की बैजबॉल स्टाइल क्रिकेट में हैरी ब्रूक की तरह अगुआ की भूमिका में रहा है और सबसे तेज रन बनाने वाला टेस्ट बल्लेबाज रहा है। पिछले एक साल में जॉनी ने अटैकिंग क्रिकेट खेलने के मामले में अपना अलग ही नाम कमाया है।

जॉनी बेयरस्टो ने पिछले मुकाबले में भी 78 गेंदों पर 78 रन बनाए थे और काफी तेज दिखाई दिए थे। पिछले 2 सालों में उनका खेल अलग ही लेवल कर रहा है और उन्होंने 2022 में 80 के करीब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+