Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर कैमरन ग्रीन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन
cameron green completes 1000 test runs: ग्रीन ने दिसंबर 2020 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनके टेस्ट करियर की बात करें तो युवा खिलाड़ी ने अब तक 22 टेस्ट खेले हैं।
Ashes 2023, Cameron Green: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। एजबेस्टन में खेले जा रहे एशेज 2023 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ये उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 68 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली।
कैमरन ग्रीन ने पार किया 1,000 रन का आंकड़ा
कैमरन ग्रीन ने एक बड़ी उपलब्धि तो अपने नाम कर ली, लेकिन मैच के दूसरे दिन ग्रीन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अच्छी शुरुआत की और अपने 28वें रन के साथ 1,000 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोइन अली द्वारा आउट होने से पहले ग्रीन ने 68 गेंदों में 38 रन बनाए।

ग्रीन ने भारत के खिलाफ किया था टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू
ग्रीन ने दिसंबर 2020 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनके टेस्ट करियर की बात करें तो युवा खिलाड़ी ने अब तक 22 टेस्ट खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 31 पारियों में 36.07 की औसत से 1,010 रन बना लिए हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 114 रन है।
उनके नाम छह अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है, जो इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ दर्ज किया गया था। कुल मिलाकर उन्होंने 52 प्रथम श्रेणी खेलों में 3,254 रन बनाए हैं।
दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेल के तीसरे दिन आज एक बार फिर मुकाबला हो रहा है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही है, टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 311 रन बनाए थे।









Click it and Unblock the Notifications