Ashes 2023: 99 रन बनाकर खड़े रह गए बेयरस्टो, टीम के सभी खिलाड़ी हो गए आउट

Ashes 2023: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का धुआं निकालकर रख दिया। तीसरे दिन के खेल में इंग्लिश टीम ने एक बड़ी बढ़त हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर लाने का काम किया है। इंग्लिश टीम को पहली पारी के आधार पर 275 रनों की बढ़त हासिल हुई है।

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 592 रनों के बड़े स्कोर पर आउट ऑ गई। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जैक क्रॉली रहे। उनके बल्ले से 189 रनों की पारी आई। तीसरे दिन के खेल में कप्तान बेन स्टोक्स के बल्ले से 51 और हैरी ब्रूक के बल्ले से 61 रनों की पारी देखने को मिली।

bairstow

इन दोनों के आउट होने पर जॉनी बेयरस्टो ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 99 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को एक बड़ी बढ़त दिला दी। बेयरस्टो का दुर्भाग्य रहा कि सभी बल्लेबाज आउट हो गए और वह शतक नहीं जमा पाए लेकिन अपना काम बखूबी कर गए।

स्टीव वॉ भी साल 1995 में एशेज सीरीज में पर्थ टेस्ट मैच के दौरान 99 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे। उनके बाद बेयरस्टो दूसरे बल्लेबाज हैं जो इस स्कोर पर नाबाद आए हैं। एशेज में 99 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में बेयरस्टो और वॉ के अलावा एमजेके स्मिथ, ज्योफ बॉयकोट, माइकल आथर्टन आदि बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं।

इंग्लैंड की टीम के एक और बल्लेबाज के पास भी शतक का मौका था। जो रूट दूसरे दिन के खेल में 84 रन बनाकर आउट हो गए थे। वह भी अपना शतक नहीं जमा पाए थे। जैक क्रॉली 189 रन बनाकर आउट हो गए और दोहरा शतक जड़ने से चूक गए। इस मामले में इन खिलाड़ियों की किस्मत ने साथ नहीं दिया।

चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 317 रनों के स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड के पास बड़ी बढ़त हासिल करने का एक शानदार मौका था और ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+