RCB के IPL फाइनल में पहुंचते ही आई जश्न की आंधी, सोशल मीडिया पर फैन्स ने काटा बवाल
PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी ने धमाल मचा दिया। आरसीबी ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। अब आरसीबी ट्रॉफी से एक कदम दूर है। फाइनल में जीत दर्ज करते ही आरसीबी पहली बार ट्रॉफी उठा सकती है।
9 साल के बाद आरसीबी ने फाइनल तक का सफर तय किया है। इससे पहले साल 2016 में आरसीबी को फाइनल में जाने का मौका मिला था लेकिन वहां सनराइजर्स हैदराबाद के सामने टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर से एक मौका आया है।

पंजाब के सामने आरसीबी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था और गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए तहलका मचा दिया। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए और पूरी टीम 101 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई।
जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने महज 10 ओवर में ही यह मुकाबला समाप्त कर दिया। फिल सॉल्ट ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए नाबाद 57 रनों की पारी खेली। हालांकि विराट कोहली 12 रन बना आउट हो गए थे। आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर जमकर तबाही देखने को मिली। फैन्स जश्न में डूब गए।












Click it and Unblock the Notifications