'155 की स्पीड से 135 की स्पीड खेलना बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है', उमरान की गेंदबाजी पर बोले अर्शदीप
अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में अपना वनडे डेब्यू किया था। अर्शदीप सिंह ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा है कि उन्हें उमरान के साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है।
हाल ही में भारत के लिए अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले उमरान मलिक टीम के ही युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह का रोल मॉडल बन गए हैं। अर्शदीप ने उमरान मलिक के साथ गेंदबाजी करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। आपको बता दें कि उमरान के साथ-साथ अर्शदीप ने भी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में अपना वनडे डेब्यू किया था और दोनों गेंदबाजों ने उस मैच में एक साथ बॉलिंग की थी। ऑकलैंड वनडे में उमरान के साथ गेंदबाजी करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए अर्शदीप ने उन्हें उमरान के साथ गेंदबाजी करने का मौका मिला तो उन्हें इसका कितना फायदा हुआ।

हमारी पार्टनरशिप लंबे समय तक जारी रहे- अर्शदीप
अर्शदीप ने बुधवार को क्राइस्टचर्च में तीसरे वनडे से पहले कहा, "उमरान के साथ गेंदबाजी करना हमेशा से ही बहुत अच्छा रहा है, वह बहुत मस्ती करने वाला गेंदबाज है और हमेशा ड्रेसिंग रूम के माहौल को खुशनुमा रखता है। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है मुझे उमरान के संग बॉलिंग करने का काफी फायदा मिलता है, क्योंकि बल्लेबाज को 155 kmph की रफ्तार से 135 kmph की रफ्तार की गेंदबाजी का सामना करने में मुश्किल जरूर होती है। उस स्थिति में बल्लेबाज पेस से धोखा खा जाता है और हम एक-दूसरे की बॉलिंग का आनंद लेते हैं, मुझे उम्मीद है कि हमारे पार्टनरशिप लंबे समय तक जारी रहेगी।"
मैं जैसा टी20 खेलता हूं, वैसा ही वनडे खेलूंगा- अर्शदीप
अर्शदीप ने आगे कहा कि आईपीएल से ही हम दोनों खिलाड़ियों में बहुत अच्छा तालमेल है, हम दोनों मैदान के बाहर और अंदर दोनों जगह का संग रहकर लुत्फ उठाते हैं। अर्शदीप ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू को याद करते हुए कहा कि वनडे में भी मेरा गेंदबाजी करने का तरीका वहीं है जो टी20 में है, मैं आक्रामक और डिफेंसिव गेंदबाजी पर फोकस कर रहा हूं, मेरे लिए वनडे बहुत ज्यादा अलग नहीं है, मुझे जहां मौका मिलेगा वहां मैं अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications