टी20 विश्व कप के लिए पूर्व भारतीय सेलेक्टर की पहली पसंद हैं अर्शदीप सिंह, कहा- जगह बना सकता है यह बॉलर
नई

सबा करीम की पसंद हैं अर्शदीप सिंह
आपको बता दें कि यह सभी प्रयोग आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। ऐसे में अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि किन खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। क्रिकेट के तमाम दिग्गज खिलाड़ी अपने-अपने पसंदीदा प्लेयरों के नाम की सिफारिश कर रहे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और इंडियन क्रिकेट के पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने अर्शदीप सिंह को टी20 विश्व कप के लिए प्रबल दावेदार बताया है। सबा करीम का कहना है कि अर्शदीप सिंह जिस स्तर की गेंदबाजी कर रहे हैं, वो जरूर टी20 विश्व कप की टीम में जगह बना सकते हैं।

अर्शदीप ने किया शानदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह को पिछले कुछ मुकाबलों में उनके प्रदर्शन को देखने के बाद टी20 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों में देखा जा रहा है। बाएं हाथ के इस युवा गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की है। साथ ही उन्होंने अपनी विकेट निकालने की क्षमता को भी दिखाया है। अर्शदीप के प्रदर्शन को देखते हुए सबा करीम ने कहा है कि मुझे इस युवा गेंदबाज से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उनके पास कई वैरिएंट की गेंदबाजी है। साथ ही अर्शदीप के अंदर विकेट निकालने की क्षमता भी है, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें सेलेक्शन में काफी उपर रखा जा सकता है।

अर्शदीप को और मिल सकते हैं मौके
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। ऐसे में माना जा रहा है कि अर्शदीप को अभी और मौके मिल सकते हैं। टीम इंडिया को अभी जिम्बाब्वे टूर पप जाना है। इसके बाद एशिया कप के लिए टीम इंडिया यूएई रवाना होगी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका भारत आएगी और फिर टी20 विश्व कप का आगाज होगा।












Click it and Unblock the Notifications