'पक गया हूं मैं बेंच पर बैठ-बैठ कर', अर्जुन तेंदुलकर का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने जब आईपीएल 2022 के 69वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी तो अर्जुन तेंदुलकर को फिर से बाहर बैठते देख सोशल मीडिया पर फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिए। मुंबई पहले से ही प्लेऑफ से बाहर है। ऐसा माना जा रहा था कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल डेब्यू करने का माैका दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

arjun

जैसे ही कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो फिर प्लेइंग इलेवन का जिक्र करते हुए कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। हालांकि, टीम में फिर से अर्जुन तेंदुलकर को जगह नहीं मिली। इसको लेकर फैंस भड़क गए और ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देने लगे। साथ ही कुछ फैंस उनका मजाक भी उड़ाने लग गए।

यह भी पढ़ें- BCCI ने महिला टी20 चैलेंज 2022 के लिए किया टीम का ऐलान, ये रहा शेड्यूल

कप्तान रोहित ने टाॅस जीतने के बाद कहा, ''डेवाल्ड ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स की जगह ली है। ऋतिक शौकीन को संजय यादव की जगह शामिल किया गया है।'' अब इससे साफ है कि रोहित अर्जुन पर दांव खेलने की बजाय जीत के मकसद से मैदान पर उतरे हैं। वो इसलिए, क्योंकि यह मैच दो नहीं बल्कि तीन टीमों के बीच है। अगर मुंबई जीतती है तो आरसीबी अंतिम प्लेऑफ में जाएगा। यदि अर्जुन को माैका दिया जाता और वह खराब प्रदर्शन करते जिससे दिल्ली के पक्ष में मैच जाता तो फिर रोहित पर आरसीबी फैंस निशाना साधते दिखते। यही कारण है कि रोहित ने जीत के उद्देश्य के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), देवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+