अर्जुन तेंदुलकर की 25 साल की उम्र में हुई सगाई, कौन हैं उनकी मंगेतर सानिया चंदोक

Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सानिया चंदोक से सगाई की है, जो मुंबई के प्रतिष्ठित उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। इंडिया टुडे के अनुसार यह सगाई एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए, परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

अर्जुन तेंदुलकर, 25 वर्ष के, एक बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर हैं जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। अर्जुन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई से 2020/21 सीज़न में की थी, जब उन्होंने हरियाणा के खिलाफ एक टी20 मुकाबले में पदार्पण किया।

arjun tendulkar

इससे पहले वे जूनियर स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और भारत की अंडर-19 टीम में भी चयनित हुए थे। 2022/23 सीज़न में उन्होंने गोवा की टीम जॉइन की, जहाँ उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू किया।

कौन हैं सानिया चंदोक (Who is Saania Chandok)

सानिया चंडोक मुंबई के उद्योगपति रवि घई की पोती हैं, जिनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों का स्वामित्व रखता है। सानिया का सार्वजनिक जीवन से दूर रहना पसंद है और वह एक प्रभावशाली व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर मुख्य रूप से एक बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं, जो जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। यह गेंदबाज़ी ऑलराउंडर घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं। अब तक खेले गए 17 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में उन्होंने 37 विकेट चटकाए हैं और साथ ही 532 रन भी बनाए हैं।

इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह मुंबई के लिए ही खेलते थे लेकिन वहां मौके कम मिलने की वजह से उन्होंने मुंबई छोड़ गोवा से रणजी खेलने का फैसला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+