पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर को लेकर छिड़ी बहस, मुंबई इंडियंस हो गई जमकर ट्रोल

Arjun Tendulkar picked by Mumbai Indians: अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए दो आईपीएल सीजन में खेला और 2023 में उन्हें खेलने का मौका मिला था। लेकिन अब तक वह आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

मुंबई में शामिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सीज़न में मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतारा गया था, और अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। अर्जुन के बिकने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Arjun Tendulka

क्या पृथ्वी शॉ से बेहतर हैं अर्जुन

दूसरी तरफ पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रह गए, जिन्हें किसी टीम में भी नहीं खरीदा। इस पर फैंस ने सवाल उठाया कि क्या अर्जुन पृथ्वी से बेहतर खिलाड़ी हैं? पृथ्वी शॉ ने कम उम्र में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2018 में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शॉ ने पहले टेस्ट में जड़ा था शतक

शॉ ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की, जब उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर सभी को चौंका दिया। यह शतक उन्होंने 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलते हुए बनाया था, और इस शतक के साथ वह सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

क्या वापसी कर पाएंगे शॉ

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए भी शॉ ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। एक ओवर में 6 चौके मारने की उनकी उपलब्धि इस बात का गवाह है कि वह खेल के छोटे प्रारूप में भी उतने ही खतरनाक हैं। हालांकि, शॉ के करियर में कुछ उतार-चढ़ाव भी आए हैं, लेकिन उनके पास भविष्य में भारत के लिए बड़े योगदान देने की क्षमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+