अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक में कौन हैं ज्यादा अमीर? दोनों की नेटवर्थ में कितना अंतर
Arjun Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई मुंबई के मशहूर बिजेनसमैन रवि घई की पोती सानिया चंदोक से हो गई। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया को स्कूल फ्रेंड्स भी बताया जा रहा है। अर्जुन तेंदुलकर की सगाई को लेकर सचिन तेंदुलकर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेटिंग करियर उतना खास नहीं रहा है। मुंबई की रणजी टीम में मौके नहीं मिलने पर वह गोवा चले गए। हालांकि आईपीएल में उन्होंने कुछ मैच खेले हैं। एक बड़ा सवाल यह भी है कि अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ कितनी है और कैसे कमाई होती है।

अर्जुन तेंदुलकर की कमाई के मुख्य स्रोतों में आईपीएल, घरेलू क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और संपत्तियों से होने वाली आय शामिल हैं। वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, जहाँ से उन्हें हर सीज़न करीब 30 लाख की सैलरी मिलती है। इसके अलावा, वे गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट खेलते हैं, जिससे उन्हें सालाना ₹20-40 लाख तक की कमाई होती है।
Arjun Tendulkar की नेटवर्थ
फिलहाल वे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में अधिक सक्रिय नहीं हैं, लेकिन "तेंदुलकर" सरनेम के कारण भविष्य में ब्रांड एंडोर्समेंट से आय बढ़ने की संभावना है। अर्जुन के पास कुछ लक्ज़री कारें और संपत्तियाँ भी हैं, जो उनकी कुल नेट वर्थ में योगदान देती हैं। इस तरह अर्जुन तेंदुलकर की आय के स्रोत विविध हैं और उनके क्रिकेट करियर के साथ-साथ इनकम के नए रास्ते भी खुलते जा रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ लगभग 21 से 22 करोड़ के बीच बताई जाती है।
Saniyaa Chandhok की कमाई?
सानिया चंदोक की नेटवर्थ को लेकर कोई साफ़ जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन उनका परिवार काफी अमीर है। परिवार की अनुमानित नेटवर्थ 1600 करोड़ बताई जाती है, जो सचिन तेंदुलकर (अनुमानित 1400 करोड़) की नेटवर्थ से ज्यादा है। सानिया चंदोक सानिया 'Mr. Paws Pet Spa & Store LLP' की सह-संस्थापक और निदेशक हैं, लेकिन यह उनके पारिवारिक व्यवसाय की तुलना में काफी छोटा (90 लाख शुरूआती पूंजी वाला) है।












Click it and Unblock the Notifications