किंग की याद में इमोशनल हुई Anushka Sharma, इंस्टा पर लिखा ‘#MissingHubby’
नई दिल्ली, 18 सितंबर: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों का एक दूसरे के प्रति प्यार छुपाए नहीं छुपता। तभी तो टीम इंडिया ब्रेक मिलते ही कोहली भी तुरंत अनुष्का के पास या फिर अनुष्का अपनी शूटिंग से समय निकालकर विराट के पास पहुंच जाती है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली मोहाली पहुंच चुके हैं और इसी बीच पत्नी अनुष्का शर्मा को उनकी याद सता रही है।
Recommended Video

अनुष्का ने लिखा प्यारा सा पोस्ट
विराट को मिस करते हुए अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का ने कोहली के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा, ''इस शख्स के साथ दुनिया और चमकीली, रोमांचक, अधिक मजेदार और इन जैसी खूबसूरत जगहों पर बहुत बेहतर लगती है। फिर चाहें इस शख्स के साथ होटल के बायो-बबल में ही क्यों न हो। #MissingHubby too much...''
View this post on Instagram

अनुष्का के लिए लगाया था शतक
हाल ही में एशिया कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था। वह टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे अधिक रन (276) बनाने वाले खिलाड़ी थे। अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने ढाई साल से चले आ रहे सूखे को खत्म कर 71वां इंटरनेशनल शतक ठोका था। विराट ने यह शतकीय पारी अनुष्का को समर्पित की थी। शतक लगाने के बाद कोहली ने कहा था, ''आप मुझे यहां खड़े देखते हैं क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को दृष्टिकोण में रखा है वो अनुष्का है। यह शतक उनके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है। जब आपके पास कोई होता है जो चीजों को समझते हुए बातचीत कर रहा होता है, तो यह अच्छा रहता है। अनुष्का यही कर रही है।''

अनुष्का ने भी बरसाया था प्यार
कोहली के इस बयान और यादगार 71वें शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने भी उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। अनुष्का ने इंस्टा पर लिखा था, "हमेशा तुम्हारे साथ, किसी भी और हर चीज के माध्यम से।" किंग कोहली ने भी अनुष्का के इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया और दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज अहम
आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए ना सिर्फ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बल्कि पूरी टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए रोहित एंड कंपनी के पास मेगा इवेंट के लिए खुद को परखने का शानदार मौका रहेगा। एशिया कप में टीम फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी, ऐसे में यह सीरीज और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है।

कंगारूओं के खिलाफ किंग
फॉर्मेट चाहे जो भी हो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली का बल्ला हमेशा आग उगलता है। अभी तक कंगारूओं के खिलाफ खेले 19 T20I मैचों में 33 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने लगभग 60 की बेहतरीन औसत और 146.23 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 718 रन बनाए हैं। 18 पारियों में वह 7 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications