अनुष्का शर्मा ने कप्तान रोहित शर्मा को लगाया गले, देखती रह गईं पत्नी रितिका, वीडियो तेजी से वायरल
IND vs NZ Final: भारतीय टीम की जीत के जश्न में दुबई में कुछ प्लेयर्स के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की पत्नियाँ भी उनमें शामिल हैं। रोहित की पत्नी रितिका और कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में बैठकर मुकाबला देख रही थीं।
जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका और बेटी के साथ मुलाक़ात की। इनसे बात की। उस दौरान वहां पास में अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। अनुष्का के चेहरे पर टाइटल जीत की ख़ुशी साफ़ तौर पर देखी जा सकती थी। रोहित वहां अनुष्का से मिलते हैं।

अनुष्का शर्मा के पास रोहित शर्मा जाते हैं, तो वह उनको गले लगा लेती हैं। रोहित ने भी उनको गले लगाया और यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। आईसीसी ने इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किया। फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर इस पल को शेयर किया।
अनुष्का जब रोहित को गले लगाती हैं, तो पत्नी रितिका वहां मौजूद होती हैं और देखती रह जाती हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबला जीतने के बाद साफ़ कर दिया कि मैं अभी एकदिवसीय क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहा हूँ, इस वजह से कोई अफवाह मत फैलाना, मीडिया से बातचीत में उन्होंने ऐसा कहा था।
IND vs NZ: रोहित के बल्ले से धमाका
न्यूजीलैंड से मिले 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने जीत की नींव रखी और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 41 गेंदों में ही फिफ्टी पूरी कर ली। रोहित शर्मा ने 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 83 गेंदों में 76 रनों की धांसू पारी खेली।
IND vs NZ: भारत तीसरी बार चैम्पियन
भारतीय टीम ऐसी पहली टीम है, जिसने तीन बार चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम किया है। साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ ट्रॉफी शेयर की थी। इसके बाद धोनी की कप्तानी में 2013 में ख़िताब जीता और अब तीसरी बार टाइटल जीता।












Click it and Unblock the Notifications