'प्लेन में दिखा खौफ का मंजर, फिर हुआ चमत्कार', अनुपम खेर ने अजिंक्य रहाणे से मांगी माफी, वीडियो वायरल
Anupam Kher Meets Ajinkya Rahane: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्टिव रहते हैं। अनुपम खेर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट यात्रा के दौरान रिकॉर्ड किया गया। खेर ने इस मुलाकात और यात्रा से जुड़े एक 'डरावने' पल का खुलासा किया, जिसने उनका संयम तोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो (Anupam Kher Meets Ajinkya Rahane)
अनुपम खेर ने बताया कि उनकी फ्लाइट पहले लैंडिंग के लिए जमीन छू चुकी थी। लेकिन फिर अचानक से उसने दोबारा उड़ान भर ली। एक्टर ने इस क्षण को 'डरावना' बताया और स्वीकार किया कि इस दौरान उनके मुंह से "शुद्ध हिंदी" में कुछ ऐसे शब्द निकल गए, जो आमतौर पर वह इस्तेमाल नहीं करते। अनुपम खेर के वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
अनुपम खेर ने वीडियो के साथ एक्स पर अजिंक्य रहाणे को टैग करते हुए लिखा कि डियर @ajinkyarahane88! दिल्ली से मुंबई तक आपके साथ यात्रा करना बहुत अद्भुत रहा! एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में मैं हमेशा से आपका फैन रहा हूं। लेकिन एक व्यक्ति के रूप में आपकी विनम्रता और शालीनता भी बहुत पसंद आई! उन्होंने मजाकिया लहजे में आगे कहा कि माफ़ करना! मेरी और मेरी भाषा तब तक अच्छी और शालीन थी जब तक हमारा प्लेन छूकर अचानक फिर से उड़ नहीं गया। उस डरावने पल ने मुझे जेंटलमैन बने रहने नहीं दिया और मेरे मुंह से कुछ अच्छे शुद्ध हिंदी के शब्द निकल गए।
अनुपम खेर ने की रहाणे की तारीफ
वीडियो में अनुपम खेर, अजिंक्य रहाणे की तारीफ करते हुए कहते हैं कि आपके साथ यात्रा करना अद्भुत रहा मेरे दोस्त। आप एक शानदार इंसान हैं... प्लेन ने ज़मीन को छुआ और फिर से ऊपर उड़ गया... आप तो बड़े ब्रेव हो, बहुत कुछ हुआ मेरे साथ। आप एक महान खिलाड़ी और अद्भुत इंसान हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे। जवाब में, अजिंक्य रहाणे ने भी एक्टर से मिलकर खुशी ज़ाहिर की।
अजिंक्य रहाणे इस समय मुंबई में 78वें पुलिस इनविटेशन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने आए थे। उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ इस समारोह में शामिल होने पर ख़ुशी व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications