'सिर की ऊंचाई पर नहीं उड़ना चाहिए स्पाइडर कैम', चोट लगने के बाद एनरिक नॉर्टजे ने दी प्रतिक्रिया

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे का कहना है कि इन कैमरों को सिर की ऊंचाई पर नहीं उड़ना चाहिए। कैमरे को देखकर लगता है जैसे ये गेंदबाज के सिर से जा टकराया था पर ये कोहनी पर लगा है।

Anrich Nortje

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान एक अजीब हादसा हुआ। जब वे फील्डिंग कर रहे थे तब पीछे से स्पाइडर कैम उड़ता हुआ उनसे जा टकराया और वे बगैर कुछ समझे गिर पड़े। ये स्पाइडर कैम क्रिकेट के मैदान पर 360 डिग्री के एंगल को दिखाने के लिए मैदान पर खिलाड़ियों के आसपास मंडराते रहते हैं। कई बार खिलाड़ी इनसे चिढ़ भी जाते हैं।

एनरिक का कहना है कि इन कैमरों को सिर की ऊंचाई पर नहीं उड़ना चाहिए। कैमरे को देखकर लगता है जैसे ये गेंदबाज के सिर से जा टकराया था पर ये कोहनी पर लगा है। गेंदबाज ने बताया कोहली में थोड़ी दुखन है बाकि सब ठीक है।

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता किसने मुझे टक्कर मारी। ये मेरे बाए कंधे और कोहली से टकराकर निकल गया। कोहली में थोड़ी दुखन है बाकि सब ठीक लग रहा है। मैं इसको देखूंगा कि डॉक्टर क्या कहता है।'

एनरिक ने बताया कि उन्होंने केबल को देख लिया था लेकिन प्रतिक्रिया करने में देरी कर दी, वे फोकस रहने की कोशिश कर रहे थे।

Anrich Nortje

उन्होंने कहा, 'मैंने केबल को देखा और फिर कैमरे को देखा लेकिन मैं रिएक्ट करने में लेट हो गया। ये थोड़ा तेज था। इसने मेरे माइंडसेट को नहीं बदला। मैं फोकस होने की कोशिश कर रहा था।'

इसके बाद लंबे कद का ये गेंदबाज कहता है कि स्पाइडरकैम को सिर की ऊंचाई पर ट्रैवल नहीं करना चाहिए। किसी का इंटरव्यू लिया जा रहा हो तो बात अलग है।

नॉर्टजे ने कहा, 'मुझे लगता है हम पहले भी इस बारे में बात कर चुके हैं कि ये कितना नीचे होना चाहिए। किसी का इंटरव्यू वगैरह नहीं लिया जा रहा हो तो इतनी नीचे ट्रेवल नहीं करना चाहिए। ये मेरी बस एक राय है।'

उन्होंने एक और लंबे गेंदबाज मार्को येन्सन का भी हवाला दिया जिनकी ऊंचाई के चलते इन कैमरों से टकराने की संभावनाएं बनती हैं। ये कैमरा मेजबान टेलीविजन ब्रॉडकॉस्टर फॉक्स स्पोर्ट्स ने लगा रखा है जिसके लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम और एनरिक नॉर्टजे से माफी मांगी है।

Recommended Video

    Aus vs SA: SA के गेंदबाज को Spider cam ने मारी टक्कर, देखें वीडियो | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+