भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी के जीवन में भूचाल? पति-पत्नी के फोटो डिलीट और इन्स्टाग्राम पर किया अनफॉलो

भारतीय टीम के प्लेयर्स के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं। शादियाँ टिक नहीं रही और तलाक हो रहे हैं। पिछले साल ही हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक का रिश्ता टूट गया था। इसके बाद इस साल युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का मामला सामने आया है।

इससे पहले शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के रिश्ते में भी कुछ यही हुआ था। दोनों का तलाक हो गया था। रिश्ते में अनबन की खबरें सोशल मीडिया से पता चल जाती हैं। सोशल मीडिया में इन्स्टाग्राम पर होने वाली हलचल से चीजें साफ़ हो जाती हैं।

manish pandey

अब एक और भारतीय खिलाड़ी के इन्स्टाग्राम से पत्नी के साथ फोटो गायब हैं। पत्नी के अकाउंट पर भी कुछ यही मामला है और दोनों एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं। यह थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन ऐसा ही हुआ है।

एक-दूसरे को नहीं करते हैं फॉलो

मनीष पांडे और उनकी पत्नी आश्रिता शेट्टी एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं। दोनों के अकाउंट में साथ में फोटोज भी नहीं हैं, जो पहले हुआ करती थीं। हालांकि मनीष पांडे ज्यादा सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं देते हैं लेकिन फोटोज उनके अकाउंट पर कभी-कभी आती रहती थीं, पत्नी के साथ भी फोटो थे।

पांच साल पहले हुई थी शादी

कर्नाटक से आने वाली आश्रिता शेट्टी से मनीष पांडे की शादी 2019 में हुई थी और वह तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस है। मनीष पांडे के लिए आईपीएल मैचों में भी उनको चीयर्स करते हुए देखा गया था। अब मनीष पांडे के साथ आश्रिता का कोई फोटो या पोस्ट नहीं आया अनबन की तरफ इशारा करता है। हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं, सच्चाई कुछ और भी हो सकती है।

मनीष पांडे हैं टीम इंडिया से बाहर

मनीष पांडे लम्बे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया के लिए उन्होंने 29 एकदिवसीय और 39 टी20 मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में मनीष पांडे लम्बे समय तक खेलते रहे हैं। पिछले साल जीत दर्ज करने वाली केकेआर का हिस्सा भी वह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+