भारतीय टीम की एक बार फिर से हार पक्की? गलती करके फंस गई टीम, क्यों है अब बचना मुश्किल

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम आगे चल रही है। पांच मैचों की सीरीज में अब चार मुकाबले और बाकी हैं और भारतीय टीम को बराबरी करने के लिए अगले मैच में जीत दर्ज करने का प्रयास करना पड़ेगा। दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा।

दूसरे टेस्ट में भी भारत की स्थिति शायद खराब ही होने वाली है क्योंकि समस्या ही कुछ ऐसी है। भारतीय टीम ने लीड्स में अच्छी बल्लेबाजी की थी और जमकर रन भी बनाए थे। इसके बावजूद हार का सामना करना पड़ा। इसके पीछे कारण गेंदबाजी थी।

ind vs eng

जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य कोई गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो पाया था। अब खबरें आ रही हैं कि अगले टेस्ट मैच में बुमराह टीम इंडिया से बाहर रहेंगे। वह रेस्ट पर होंगे और तीसरे टेस्ट मैच में ही मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में भारतीय टीम की परेशानी और बढ़ गई है।

सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा फ्रंट लाइन गेंदबाज रहेंगे और दोनों को लीड्स में सभी ने देखा है। इनकी जमकर पिटाई हुई थी और पहली पारी में दोनों ने मिलकर 250 रन खर्च किये थे। सिराज तो बिलकुल दिशा से भटके हुए थे। बुमराह के नहीं होने से उनके ऊपर और ज्यादा दबाव रहेगा।

सिराज का ध्यान विपक्षी बल्लेबाजों से लड़ाई-झगड़ा करने में की तरफ रहता है। कृष्णा की लाइन और लेंथ खराब रहती है। ऐसे में इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट और ज्यादा तेज देखने को मिलेगा। भारत के पास कोई ऐसा अनुभवी गेंदबाज नहीं है, जो अंग्रेज प्लेयर्स को रोक पाए।

IND vs ENG: कैसे फंसी टीम इंडिया

टीम इंडिया के पास नितीश रेड्डी भी होंगे, वह भी युवा और नए गेंदबाज हैं। बुमराह के जाने पर अर्शदीप सिंह आएंगे लेकिन वह भी अपना डेब्यू मैच खेलेंगे। एक और विकल्प आकाश दीप हैं लेकिन उनके पास भी अनुभव की कमी है। ऐसे में टीम इंडिया एक तरह से फंस गई है।

IND vs ENG: कहां हुई बड़ी गलती

जब सलेक्शन हुआ था, तब शमी को टीम से बाहर रखा गया था, यह गलती सलेक्टर्स ने की है, जिसका नुकसान बर्मिंघम टेस्ट में होता हुआ नजर आ रहा है। बैटिंग में रन बनाने के बाद गेंदबाजों की जरूरत होगी, वहां भारतीय टीम मात खा रही है। लीड्स में भी यही हुआ था। इस कंडीशन में इंग्लैंड इस सीरीज में 2-0 से लीड लेती हुई नज़र आ रही है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+