'बेंगलुरु को 'सिलीकॉन वैली' बनाने का योगदान याद रखा जाएगा,' एसएम कृष्णा के निधन पर अनिल कुंबले की प्रतिक्रिया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का बयान भी आया है। कुंबले ने कृष्णा के निधन को एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने एसएम कृष्णा के कार्यों की तारीफ की।
एएनआई से बातचीत करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि उनका (कृष्णा का) निधन कर्नाटक के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य में उनका योगदान उनके कार्यकाल से कहीं अधिक है। बेंगलुरु को 'सिलिकॉन वैली' बनाना और मानचित्र पर लाना उनका ही योगदान है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

कुंबले ने यह भी कहा कि जब मिलते थे, तो उनकी विनम्रता दिखती थी और इसे याद रखा जाएगा। आईटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के अलावा खेलों में भी उनका काफी योगदान रहा है। हमारा परिवार उनका करीबी रहा है और उनको याद करते रहेंगे। हमारे लिए उनका जाना एक बड़ा नुकसान है।
गौरतलब है कि कृष्णा ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 92 वर्ष थी। मद्दूर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। कल राजकीय सम्मान के साथ कृष्णा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल सुबह आठ बजे तक लोगों को बेंगलुरु स्थित आवास पर कृष्णा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications