'फोर्थ अंपायर गलत है...,' प्रूफ के साथ लौटे एंजेलो मैथ्यूज ने की ये बड़ी मांग, क्या अब ICC लेगा एक्शन?

Angelo Mathews timed out controversy: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 6 नवंबर को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट को लेकर छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच मैथ्यूज ने 'सबूत' के तौर पर वीडियो साक्ष्य शेयर करते हुए एक बड़ा दावा किया है।

दरअसल, सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप 2023 मैच में उन्हें गलत तरीके से 'टाइम आउट' दिया गया था। 'सबूत' से पहले ट्वीट में मैथ्यूज ने कहा कि उनके पास 'पांच सेकंड' बचे थे जब उन्हें अपने हेलमेट के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

Mathews timed out controversy

मैथ्यूज ने लिखा, यहां चौथा अंपायर गलत है! वीडियो साक्ष्य से पता चलता है कि हेलमेट उतारने के बाद भी मेरे पास 5 सेकंड और थे! क्या फॉर्थ अंपायर कृपया इसे सुधार सकते हैं? मेरा मतलब है कि सुरक्षा सर्वोपरि है क्योंकि मैं हेलमेट के बिना गेंदबाज का सामना नहीं कर सकता था।'

सबूत के तौर पर मैथ्यूज ने दिखाया कि सदीरा समरविक्रमा के आउट होने से लेकर हेलमेट की खराबी का सामना करने तक का अंतर दो मिनट से भी कम था।

हालांकि, चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की राय अलग थी। उन्होंने कहा कि दो मिनट पहले ही मैथ्यूज को अपने हेलमेट में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। होल्डस्टॉक के हवाले से कहा गया कि, 'एक बल्लेबाज के रूप में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि बीच में जाने से पहले आपके सभी इक्विपमेंट्स सही जगह पर हों, क्योंकि आपको दो मिनट के भीतर गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।'

ये भी पढ़ें- Video: श्रेयस अय्यर से सवाल पूछने से पहले सुनील गावस्कर का खौल उठा खून! बीच मैदान पर लगाई लताड़?

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैथ्यूज का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि, उन्‍होंने अपने 15 साल के अंतरराष्‍ट्रीय करियर में किसी टीम को इतना नीचे गिरते नहीं देखा है। मैंने कुछ गलत नहीं किया। मेरे पास क्रीज पर पहुंचने और खुद को तैयार करने के लिए दो मिनट थे। मैंने ऐसा ही किया, लेकिन मेरा हेलमेट टूट गया और तब भी मेरे पास पांच सेकंड बचे थे। अंपायर्स ने हमारे कोच से कहा कि उन्‍होंने मेरा हेलमेट टूटा हुआ नहीं देखा था। मेरा मतलब है कि मैं बस अपने हेलमेट की मांग कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+