WI vs ENG: टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, आंद्रे रसेल समेत कई दिग्गजों की वापसी

West Indies announce T20 squad: इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड की कोशिश टी-20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने की होगी। 12 दिसंबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

वेस्टइंडीज टीम का ऐलान: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। जिसमें कप्तानी रोवमैन पॉवेल को सौंप गई है। वहीं उप कप्तानी की जिम्मेदारी शाई होप करते हुए नजर आएंगे। वेस्टइंडीज के लिए अच्छी खबर यह है कि आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई है। पूरे 2 साल बाद आंद्रे रसेल की टी-20 टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

West Indies 1

आंद्रे रसेल की वापसी: साल 2021 वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी टी-20 मुकाबला खेलने वाले आंद्रे रसेल इंग्लैंड के खिलाफ दमखम दिखाना चाहेंगे। ताबड़तोड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन और ऑलराउंडर जेसन होल्डर की भी टीम में वापसी हुई है।

जबकि शेरफेन रदरफोर्ड साल 2020 के बाद पहली बार टी-20 फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देंगे। वेस्टइंडीज ने अपने पिछले टी-20 सीरीज में जीत हासिल की थी। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 3-2 से इस सीरीज को अपने नाम किया था। वनडे सीरीज में इंग्लैंड को पटखनी देने के बाद अब वेस्टइंडीज की टीम टी-20 सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी।

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+