Virat Kohli ने सभी के सामने दी थी जमकर गालियां, आखिर क्यों इतने गुस्से में थे कोहली, सामने आई सच्चाई
Amit Mishra's Shocking Interview: आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद देखने को मिला था। इस विवाद को लेकर अब अमित मिश्रा ने अपना पक्ष रखा है। दरअसल, गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच झड़प के दौरान अमित मिश्रा भी वहां मौजूद थे। अमित मिश्रा के मुताबिक विवाद तब शुरू हुआ जब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर ने बेंगलुरु में जीत के बाद आरसीबी के प्रशंसकों को चुप कराने के लिए इशारा किया।
गंभीर की हरकत से कोहली हुए थे नाराज
अमित मिश्रा ने बताया कि गंभीर का मुंह पर उंगली रखने वाला इशारा विराट कोहली को पसंद नहीं आया। यह सब बेंगलुरु में शुरू हुआ, जहां एलएसजी ने मैच जीता और गंभीर ने अपनी आक्रामकता दिखाई और उन्होंने आरसीबी के फैंस को चुप रहने का इशारा किया। ऐसा लगता है कि इस हरकत से कोहली नाराज हो गए, हालांकि ऐसा लग रहा था कि मैच के साथ ही मामला खत्म हो गया है पर सच में ऐसा नहीं था।

कोहली ने दी थी जमकर गालियां
हालांकि, लखनऊ में जब एलएसजी और आरसीबी के बीच फिर मुकाबला हुआ तो तनाव फिर से उभर आया। मिश्रा के मुताबिक कोहली ने इस मैच के दौरान एलएसजी के खिलाड़ियों को गाली देना शुरू कर दिया। मिश्रा ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें काइल मायर्स से कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन उन्होंने उन्हें भी गाली दी। नवीन-उल-हक गेंदबाजी कर रहे थे, उन्होंने उन्हें भी गाली दी।
नहीं रुक रहे थे विराट कोहली
अमित मिश्रा ने बताया कि जब वह और नवीन बल्लेबाजी कर रहे थे तब भी कोहली ने अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखा। अमित मिश्रा ने कहा कि कोहली नवीन से कुछ न कुछ कह रहे थे। मैच खत्म होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। जीत के बावजूद कोहली ने नवीन को गाली देना बंद नहीं किया। मैच खत्म होने के बाद भी विराट शांत नहीं हुए और नवीन को गाली देते रहे।
गंभीर के साथ इस वजह से हुआ पंगा
गौतम गंभीर ने जब देखा कि कोहली मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान भी गाली-गलौज कर रहे हैं तो उन्होंने बीच-बचाव किया। मिश्रा ने बताया कि इसके बाद गंभीर ने बीच-बचाव किया और पूछा कि जब खेल खत्म हो चुका है और आप जीत चुके हैं तो फिर आप गाली-गलौज क्यों कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications