कब लेंगे रोहित शर्मा और कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास? पूर्व खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के दो सितारों ने सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनके बाद रविन्द्र जडेजा ने भी टी20 क्रिकेट छोड़ने का ऐलान कर दिया।
एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में रोहित और विराट अभी खेलते रहेंगे। हाल ही में रोहित शर्मा ने साफ़ किया था कि वह इतना जल्दी संन्यास नहीं लेने वाले हैं। उन्होंने बता दिया था कि अभी और खेलेंगे। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा का बयान आया है।

अमित मिश्रा ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली में अहंकार होने की बात कही थी। मिश्रा ने कहा था कि जिस चीकू को मैं जानता था, वैसे विराट कोहली अब नहीं रहे। उनके अंदर काफी बदलाव आ गया है। शुभंकर मिश्रा के इंटरव्यू में अमित मिश्रा ने यह प्रतिक्रिया दी थी।
इसी इंटरव्यू में अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर बयान दिया है। मिश्रा का कहना है कि रोहित शर्मा अगले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलने वाले हैं। वह चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के बाद खेल को अलविदा कह देंगे। मिश्रा ने कहा कि रोहित अब दो साल और खेलने वाले हैं।
कोहली को लेकर भी अमित मिश्रा का बयान कुछ इसी तरह का था। उन्होंने कहा कि विराट कोहली भी अब दो साल और खेलने वाले हैं। वह भी साल 2027 में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप में खेलते हुए नज़र नहीं आने वाले हैं। रोहित और कोहली दो साल ही टीम इंडिया के लिए खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications