IPL 2023: अमित मिश्रा ने गेंद से रचा इतिहास, बल्ले से बचाई टीम की लाज, फिर कोहली-गंभीर को लड़ने से रोका

IPL 2023: लेग स्पिनर अमित मिश्रा एलएसजी और आरसीबी के मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैच में दो विकेट अपने नाम करते ही इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

amit mishra

IPL 2023, Amit Mishra: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार स्पिनर अमित मिश्रा की गेंदबाजी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। 40 साल के अनुभवी गेंदबाज ने आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गेंद और बल्ले के अलावा अपनी सूझबूझ का भी शानदार प्रदर्शन दिखाया। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वे आईपीएल के इतिहास में श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा को पछाड़कर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

अमित मिश्रा ने गेंद से रचा इतिहास
अमित मिश्रा ने आरसीबी के खिलाफ चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम कर लिए। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से सुयश प्रभुदेसाई और कप्तान फाफ डु प्लेसिस का विकेट गिरा दिया। अब तक 160 मैचों में उन्होंने 23.75 की औसत और 7.34 की इकॉनमी रेट से 172 विकेट लिए हैं।

अमित मिश्रा ने पूरे किए आईपीएल करियर में 172 विकेट
अमित मिश्रा का शानदार प्रदर्शन आईपीएल के 16वें सीजन में भी जारी है। उन्होंने छह मैचों में 18.16 की औसत और 7.26 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए हैं। आईपीएल करियर में 172 विकेट का आंकड़ा छूते ही अमित मिश्रा सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। आईपीएल में लसिथ मलिंगा के नाम 170 विकेट हैं, जिनका रिकॉर्ड अब टूट चुका है।

आईपीएल में ड्वेन ब्रावो के नाम सबसे अधिक विकेट
आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम ड्वेन ब्रावो का है, जिन्होंने 183 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल (178 विकेट) है, और अब तीसरे स्थान पर अमिल मिश्रा आ गए हैं, एलएसजी के गेंदबाज से पहले तक तीसरे स्थान पर लसिथ मलिंगा (170 विकेट) का नाम था।

अमित मिश्रा ने बल्ले से बचाई टीम की लाज
दरअसल, आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 126/9 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई है। लखनऊ की हार का बड़ा कारण उनकी बल्लेबाजी रही। एलएसजी का कोई भी बल्लेबाज टिक कर बैटिंग नहीं कर सका। हालांकि, अमित मिश्रा ने गेंद और बल्ला दोनों से ही टीम को संभालने में पूरी मदद की। गेंदबाजी के दौरान दो महत्वपूर्ण विकेट लेने के बाद लास्ट नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अमित मिश्रा ने 30 गेंदों में 19 रन बनाए।

ये भी पढ़ें-'मैं आज भी शर्मिंदा हूं...,' विराट-गंभीर विवाद के बीच हरभजन सिंह को आई श्रीसंत की याद, की ये अपील, देखें Video

अमित मिश्रा ने किया कोहली और गंभीर का बीच बचाव
एलएसजी बनाम आरसीबी के मैच में अमित मिश्रा ने सिर्फ बल्ला और गेंद से ही शानदार प्रदर्शन नहीं किया बल्कि अपनी सूझबूझ से एक बड़ी टकरार होने से रोक ली। गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच जब मैदान पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी, तब वहीं अमित मिश्रा भी मौजूद थे, और उन्होंने बीच बचाव की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+