हार्दिक पांड्या का नताशा से पहले इन 3 महिलाओं के साथ था अफेयर, कौन हैं तीनों Ex-गर्लफ्रेंड और क्या करती हैं?
Hardik Pandya Divorce Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) की अलग होने की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। क्रिकेट फैंस ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक सिर्फ हार्दिक पांड्या की तलाक की खबरों पर बातें कर रहे हैं।
इसी बीच नताशा स्टेनकोविक को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर नताशा के अली गोनी के साथ अफेयर की बातें कर रहे हैं। अली गोनी और नताशा के कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

इन सबके बीच कई लोगों ने हार्दिक पांड्या के पिछले रिलेशनशिप पर भी बातें की हैं। यहां हम आपका हार्दिक की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं। हार्दिक पांड्या का नताशा से पहले तीन मॉडल और एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका है। हालांकि एक और चर्चित एक्ट्रेस के साथ हार्दिक के लिंकअप की अफवाह थीं, आइए जानें कौन हैं ये महिलाएं?
लीशा शर्मा
हार्दिक पांड्या और कोलकाता की मॉडल लिशा शर्मा का अफेयर था। दोनों ने एक-दुसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का रिश्ता इसलिए टूटा.. क्योंकि दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे।

हार्दिक ने कोलकाता की मॉडल लीशा शर्मा को सार्वजनिक रूप से डेट किया था, दोनों की कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
एली अवराम
हार्दिक पांड्या ने बिग बॉस स्टार एली अवराम को भी डेट किया था। हार्दिक पांड्या और अली अवराम एक साथ एक शादी फंक्शन में भी गए थे। जहां हार्दिक के भाई क्रुनाल पांड्या भी पहुंचे थे।
एली के साथ उस वक्त हार्दिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। यहा तक कि अपने भाई क्रुनाल पांड्या की शादी में भी उन्होंने एली अवराम को बुलाया था लेकिन इसके बाद भी दोनों का रिश्ता टूट गया था।

ईशा गुप्ता
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद से ऐसी खबरें थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हार्दिक और ईशा के रोमांस की अटकलें भी लगाई जा रही थी। हालांकि उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी।

उर्वशी रौतेला
हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी जोड़ा गया था। अफवाहें थी कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा था। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया था कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा था।
उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता और एली अवराम तीनों फिलहाल बॉलीवुड में एक्टिव हैं। वहीं लीशा शर्मा भी मॉडलिंग कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications