IPL 2024: 'हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे,' कैसे हार्दिक पांड्या ने कर दिया 2 टीमों का बंटाधार

Hardik Pandya in IPL 2024: आईपीएल में इस सीजन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम का नाम मुंबई इंडियंस है। सबसे ज्यादा बार खिताबी जीत दर्ज करने वाली दो टीमों में एक नाम भी मुंबई इंडियंस है। 10 साल बाद एक नए कप्तान के आने के बाद जिस टीम की हालत खराब हुई, वह भी मुंबई इंडियंस ही है।

दो साल पहले आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से लाकर कप्तान बनाया था। इसके बाद गुजरात ने इतिहास रच दिया। आईपीएल में अब तक दो ही टीमें ऐसी हुई हैं, जो पहले ही सीजन में चैम्पियन बनकर निकली हैं।

hardik pandya

गुजरात ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिलाबी जीत दर्ज कर ली। इसके बाद अगले सीजन फिर से गुजरात ने धमाका किया और फाइनल तक का सफर तय किया, वहां अंतिम गेंद में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान सेटल हो गए थे।

इसके बाद हार्दिक पांड्या की महत्वाकांक्षा बढ़ जाती है और वह मुंबई इंडियंस के मालिकों से डील करते हुए टीम में बतौर कप्तान आते हैं और पांच बार चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा को किनारे लगा देते हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम दो भागों में बंटी नजर आई।

उधर पांड्या के जाने से नए कप्तान शुभमन गिल भी गुजरात को अच्छी तरह हैंडल नहीं कर पाए। पांड्या के जाने से वहां भी तगड़ा असर देखने को मिला। गुजरात की टीम 5 मैच जीतने में सफल रही और तालिका में अपना अभियान आठवें स्थान के साथ समाप्त किया।

मुंबई इंडियंस के साथ इससे भी बुरा हुआ। मुंबई ने महज 4 मैच जीते और अंतिम पायदान के साथ अपना अभियान समाप्त किया। पांड्या का न बल्ला चला और न ही गेंदबाजी में कमाल दिखा पाए। इस तरह पांड्या ने दो बार लगातार फाइनल में जाने वाली गुजरात और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस दोनों को समाप्त कर दिया। उनकी आलोचना अभी तक हो रही है।

गुजरात के फैन्स ने तो उनको अहमदाबाद में काफी ताने कसे थे और बू भी किया था। पांड्या की महत्वाकांक्षा से उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस तरह पांड्या ने 'हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे' वाली शायरी को चरितार्थ कर दिया। जमी हुई टीम गुजरात को छोड़कर वहां मामला खराब किया और मुंबई को तो पूरा ही समाप्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+