Ambati Rayudu Love Story: अंबाती रायडू ने कॉलेज फ्रेंड से किया है प्रेम विवाह, शादी के 11 साल बाद बने पिता

Ambati Rayudu IPL Retirement: अंबाती रायडू ने भारत के लिए सितंबर 2014 में अपना पहला और अक्टूबर 2015 में आखिरी टी20 मैच खेला था।

Ambati Rayudu Love Story:

Ambati Rayudu Love Story: रविवार को क्रिकेट प्रेमियों को दो बड़े झटके लगे। पहला ये कि बारिश की वजह से आईपीएल 2023 का फाइनल नहीं हो पाया और दूसरा ये कि फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब सीएसके का ये शानदार प्लेयर आईपीएल के अगले सीजन में दिखाई नहीं देगा।

अंबाती ने किया संन्यास का ऐलान

आपको बता दें कि फाइनल मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया पर अंबाती ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट के बारे में बताया। उन्होंने Twitter पर लिखा कि '2 बेहतरीन आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, 14 सीजन 11 प्लेऑफ 8 फाइनल और 5 आईपीएल ट्रॉफी, मैं उम्मीद करता हूं कि यह मेरा आज शाम को छठी आईपीएल ट्रॉफी हो जाए।'

सुपरकिंग्स से पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे

आपको बता दें कि आंध्रा के गुंटूर में जन्मे और हैदराबाद में पले बढ़े अंबाती की गिनती स्टार प्लेयर्यस में होती है, वो CSK के भरोसेमंद खिलाड़ी कहे जाते हैं। वो चेन्नई सुपरकिंग्स से पहले मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वो 2018 से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK टीम के पार्ट हैं।

204वां आईपीएल मैच होगा

आपको बता दें कि आज अगर अंबाती फाइनल मैच खेलते हैं तो ये इनका 204वां आईपीएल मैच होगा। उनका एक लंबा और अच्छा आईपीएल करियर रहा है। उन्होंने 28.29 की औसत से 4320 रन बनाए हैं, जिसमें एक सेंचुरी और 22 हॉफ सेंचुरी शामिल है।

रायडू पांच बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा

मस्तमौला मिजाज लेकिन गंभीर प्लेयर कहे जाने वाले अंबाती रायडू पांच बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। आपको बता दें कि 37 साल के अंबाती साल 2013, 2015 और 2017 में मुंबई आईपीएल वीनिंग टीम के और 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं। इसलिए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'अगर वो फाइनल मैच इस बार का जीतते हैं तो छठीं बार आईपीएल की ट्रॉफी लिफ्ट करेंगे।'

इंडिया के लिए 55 एकदिवसीय मैच खेले हैं

आईपीएल के अलावा अंबाती ने इंडिया के लिए 55 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने अपना पहला वनडे जुलाई 2013 में और अंतिम आखिर इंटरनेशनल एकदिवसीय मैच मार्च 2019 में खेला था। वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो अंबाती ने वहां 1,694 रन स्कोर किया है , जिसमें 3 शतक शामिल हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 124 रहा है। जबकि इनके नाम पर 97 फर्स्ट क्लास के मैचों का भी रिकॉर्ड है। जहां इन्होंने 16 शतक ठोंकते हुए कुल 6,151 रन बनाए थे।

हर रिश्ता बड़ी ही शिद्दत से निभाया

कभी अपने पापा के स्कूटर पर बैठकर स्टेडियम जाने वाले रायडू एक दिन इंडिया के लिए खेलेंगे, ऐसा सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था और अपनी मेहनत के दम पर वो उन्होंने ये ख्वाब पूरा भी कर डाला। अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले अंबाती ने अपना हर रिश्ता बड़ी ही शिद्दत से निभाया है।

कॉलेज की दोस्त चेन्नुपल्ली विद्या से किया प्रेम विवाह

अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले अंबाती ने अपनी कॉलेज की दोस्त चेन्नुपल्ली विद्या से साल 2009 में प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ में कॉलेज में पढ़ते थे और पहली नजर में ही एक-दूसरे को दिल बैठे थे। घरवालों को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं था इसलिए दोनों ने कॉलेज के बाद ही शादी कर ली, वो भी प्रेमदिवस यानी कि 'वेलेंटाइन डे' पर।

शादी के 11 साल बाद बने पिता

इस शादी के बाद भी अंबाती का पूरा फोकस क्रिकेट पर रहा, जिस पर उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया। साल 2020 में शादी के पूरे 11साल बाद अंबाती और विद्या एक प्यारी सी बच्ची के मम्मी-पापा बने, जिसके बारे में रायडू ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए खुद को धन्य बताया था। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी की फोटो Tweet करते हुए लिखा था- 'सचमुच धन्य'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+