CSK vs GT : रुतुराज गायकवाड़ लाैटे रंग में, अंबाती रायुडू के नाम दर्ज हुआ खास रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ रंग में लाैटते दिखे। रुतुराज ने अपने आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक लगाया, जिसके दम पर चेन्नई की टीम गुजरात के सामने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 170 रनों का लक्ष्य रख सकी। गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चाैके व 5 ही छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अंबाती रायुडू के बल्ले से भी रन निकलते दिखे।
रायुडू ने 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। राॅबिन उथप्पा 10 गेंदों में 3 रन बना सके तो मोईन अली 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। शिबम दुबे ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि रविंद्र जडेजा 12 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अल्जारी जोसेफ ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी व यश दयाल ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें - वसीम जाफर ने चुने वो 11 खिलाड़ी, जिन्हें बहुत अधिक दर्जा नहीं दिया गया
वहीं अंबाती रायुडू आईपीएल की एक खास सूची में शामिल हो गए। दरअसल, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 4000 रन बनाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रविवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल लीग टी20 टूर्नामेंट में उपलब्धि हासिल करने वाले 13वें बल्लेबाज भी बने।

रायुडू 4000 रनों तक पहुंचने से 29 रन पीछे थे। विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे आईपीएल में 4000 से अधिक रन बनाने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर, जमैका के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस मुकाम तक पहुंचने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications