इकलौते भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने क्रैक किया UPSC, क्रिकेट फैंस को हैरान कर देगा Amay Khurasiya का सफर
भारत में UPSC का एग्जाम वो यॉर्कर है जिसे समझना सब चाहते हैं, लेकिन खेल पाता है कोई विरला ही है। और क्रिकेट? वो तो देश का धर्म है! लेकिन अगर कोई एक ऐसा खिलाड़ी हो जिसने पहले UPSC की गूगली को बखूबी खेला, फिर इंडियन टीम के लिए मैदान में चौके-छक्के उड़ाए- तो क्या कहेंगे?
जी हां, बात हो रही है अमय खुरासिया की, जोकि भारत के एकमात्र इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं जिन्होंने UPSC की परीक्षा पास की थी। उन्होंने यह उपलब्धि तब हासिल की, जब उनका क्रिकेट करियर शुरू भी नहीं हुआ था। हालांकि उन्होंने IAS की बजाय क्रिकेट को चुना और देश के लिए मैदान में उतरना बेहतर समझा।

पढ़ाई भी टॉप क्लास और क्रिकेट में भी धमाल!
अमय खुरासिया का जन्म 1972 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ। 17 साल की उम्र में ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में एंट्री मार ली थी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि टीम इंडिया की ब्लू जर्सी पहनने से पहले ही उन्होंने UPSC क्लियर कर लिया था!
सोचिए, जहां एक आम क्रिकेटर को स्कूल-कॉलेज में ही क्रिकेट की तैयारी में जुट जाना पड़ता है, वहीं अमय ने IAS बनने लायक काबिलियत भी साबित की और फिर बल्ला उठाकर इंडिया के लिए खेले भी।
डेब्यू में चौंका दिया, लेकिन करियर लंबा नहीं चला
1999 में अमय ने श्रीलंका के खिलाफ पुणे में इंटरनेशनल डेब्यू किया। 45 गेंदों में नाबाद 57 रन जड़ दिए। पारी में चौकों की बरसात और 2 गगनचुंबी छक्के- मैच इंडिया ने 51 रन से जीता और अमय छा गए, लेकिन अफसोस, अच्छी शुरुआत के बावजूद उन्हें लंबे समय तक मौका नहीं मिला। उन्होंने 12 वनडे मैच में 149 रन बनाए और फिर 2001 में इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेला।
पढ़ाई से लेकर पिच तक, अमय की कहानी है इंस्पिरेशन
अमय खुरासिया उन चंद खिलाड़ियों में से हैं जो सिर्फ खेल में नहीं, पढ़ाई में भी रोल मॉडल हैं। आज ज़्यादातर खिलाड़ी किसी स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरी पाते हैं, लेकिन अमय ने खुद अपने दम पर UPSC क्रैक किया था।
उनकी कहानी ये साबित करती है कि अगर जुनून और मेहनत दोनों हो तो UPSC की कुर्सी भी मिल सकती है और इंडिया की जर्सी भी। क्रिकेट सीखना हो या जिंदगी की गूगली खेलनी हो- अमय खुरासिया की इनिंग बताती है कि पैशन का बल्ला चलता है, तो किस्मत भी फील्डिंग छोड़ देती है!












Click it and Unblock the Notifications