UPSC परीक्षा पास कर भारत के लिए खेलने वाला एकमात्र खिलाड़ी, डेब्यू मैच में खेली धुआंधार पारी

UPSC Cleared Indian Cricketer: प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भारत में यूपीएससी को सबसे कठिन माना जाता है। हर साल हजारों लोग इसमें बैठते हैं लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है। टॉप रैंक से आईएएस और नीचे की रैंकों से अलग-अलग विभागों में अधिकारी बनने का मौका मिलता है। क्रिकेट की दुनिया से भी एक ऐसा नाम है, जिसने यह परीक्षा पास की।

भारतीय टीम में एक खिलाड़ी ऐसा आया जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने में सफल रहा। वह पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हैं, जिन्होंने इस परीक्षा को पास किया। साल 1999 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले अमय खुरासिया ने इस परीक्षा को पास किया था।

amay khurasiya

डेब्यू मैच में किया धमाका

साल 1997 में मध्य प्रदेश में जन्मे खुरासिया ने टीम इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और अजय जडेजा जैसे दिग्गजों के साथ क्रिकेट खेला था। श्रीलंका के खिलाफ 1999 में पेप्सी कम में उन्होंने डेब्यू किया था और फिफ्टी (45 बॉल, 57 रन) जड़ी थी।

वर्ल्ड कप टीम में मिली जगह

इसके बाद साल 1999 में उनको वर्ल्ड कप टीम में चुना गया लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में उनको 2001 में टीम में चुना गया था लेकिन वहां उनका बल्ला नहीं चला। इसके बाद वह गायब हो गए और फिर टीम के लिए कभी नहीं खेले।

संन्यास का किया ऐलान

साल 2007 में खुरासिया ने खेल को अलविदा कह दिया। मध्य प्रदेश की रणजी टीम से जब उनको बाहर कर दिया गया, तो उन्होंने भी संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वह कोचिंग के जरिये गेम से जुड़े रहेंगे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 119 मैचों में 7 हजार से ज्यादा रन बनाए। लिस्ट ए में उन्होंने 3700 से ज्यादा रन बनाये।

अभी कर रहे कस्टम विभाग में नौकरी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अमय खुरासिया ने भारत के लिए 12 वनडे खेले और 149 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आये 57 रन बेस्ट स्कोर था। यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद भी उन्होंने अपने जुनून के कारण क्रिकेट को प्राथमिकता दी। फ़िलहाल वह भारतीय कस्टम और एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर के रूप में काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+