Alyssa Healy ने वो कर दिया जो 47 साल में कोई नहीं कर सका, इतिहास रच तोड़ दिया भारत का दिल!
Alyssa Healy Creates History: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में रविवार को भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के एक रोमांचक मुक़ाबले में हीली ने मेजबान भारत के ख़िलाफ ऐतिहासिक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जीत दिलाई।
हीली ने जड़ दिए 107 गेंदों पर 142 रन (Alyssa Healy Creates History)
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 331 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रखा था। यह वर्ल्ड कप में चेज होने वाला सबसे बड़ा टोटल बन गया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हीली ने केवल 107 गेंदों पर 142 रन की आतिशी पारी खेली। इस तूफानी पारी में उन्होंने 21 चौके और 3 छक्के जड़े। हीली ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अर्धशतक बनाने वाली अकेली खिलाड़ी रहीं, फिर भी उन्होंने खुद के दम पर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। उनका यह छठा वनडे शतक था।

12 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
एलिसा हीली की यह 142 रन की पारी की वजह से भारतीय टीम का दिल टूट गया। भारत को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही यह महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लोट एडवर्ड्स के 109 रन के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
47 साल पुराना सूखा हुआ समाप्त
हीली महिला विश्व कप इतिहास में शतक बनाने वाली पहली विकेटकीपर कप्तान बन गईं। इससे पहले 47 साल पहले 1978 में ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट जेनिंग्स ने विकेटकीपर-कप्तान के रूप में महज़ 57 रन का अर्धशतक जड़ा था। हीली ने यह 47 साल पुराना सूखा समाप्त किया और विकेटकीपर-कप्तान के रूप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
हीली की इस जादुई पारी ने ऑस्ट्रेलिया की अजय बढ़त को कायम रखा है। वह अब विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज़ों द्वारा दो सबसे बड़े स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं, जिसमें 2022 फाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ उनका 170 रन का रिकॉर्ड भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications