Asia Cup 2023: कितने बजे से शुरू होंगे एशिया कप के मुकाबले? सामने आई ये बड़ी जानकारी

Asia Cup 2023 match: पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले एशिया कप की तैयारी शुरू कर दी गई है। एशिया कप में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए एशिया कप बेहद अहम साबित होने वाला है। भारत पिछली बार एशिया कप के फाइनल तक भी पहुंचने में सफल नहीं हो सकी थी।

जानें मैचों की टाइमिंग: एशिया कप के मुकाबले श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाएंगे। ऐसे में इन मैचों की टाइमिंग को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं। सभी मैचों की टाइमिंग की बात करें तो टूर्नामेंट के सभी मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू किए जाएंगे। एशिया कप के लिए टीमों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी एशिया कप में खेलने के लिए फिट हो चुके हैं।

Asia Cup 2023 1

छह टीमें लेंगी हिस्सा: एशिया कप में कुल छह टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल ये सभी टीम एक ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेगी। भारत पाकिस्तान और श्रीलंका एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार टीम मानी जा रही है। पिछले साल श्रीलंका की टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पटखनी देने में कामयाबी हासिल की थी।

कुल होंगे इतने मुकाबले: एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मुताबिक, 19 दिनों में 13 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसके बाद चैंपियन टीम का फैसला होगा। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान में इस लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान मुल्तान और लाहौर में 4 मैचों की मेजबानी करेगा। जबकि बाकी के बचे हुए 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+