लाइव बातचीत के दौरान आपस में भिड़े इंग्लैंड क्रिकेट के दो दिग्गज, मामला था- कौन है बेहतर कप्तान

नई दिल्लीः क्रिकेट में दो खिलाड़ियों, दो हस्तियों का आपस में भिड़ना कोई नई बात नहीं है लेकिन ऐसा आमतौर पर कम होता है। इंग्लैंड क्रिकेट में ऐसा नजारा तब देखने को मिल गया जब पूर्व इंग्लिश कप्तान एलियस्टर कुक और टीम के वर्तमान ऑलराउंडर मोइन अली आपस में गर्मागर्म बातचीत में उलझ गए। यह विवाद बीटी स्पोर्ट्स की चौथी एशेज टेस्ट कवरेज के दौरान लाइव हो गया। जब मामला तब हुआ जब बारिश के चलते चौथे एशेज टेस्ट का पहला दिन प्रभावित हुआ था।

लाइव बातचीत में भिड़े एलियस्टर कुक और जो रूट-

लाइव बातचीत में भिड़े एलियस्टर कुक और जो रूट-

सबसे पहले तो मोइन अली ने जो रूट और कुक की कप्तानी में अंतर बताना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि रूट अपने खिलाड़ियों के साथ थोड़े ज्यादा जुड़े रहते हैं जबकि कुक के साथ ऐसा कम था। यह बातचीत तब शुरू हुई जब अली से पूछा गया कि उन्होंने किसकी कप्तानी में बेहतर किया है।

इस पर अली ने जो कहा वह कुक को खास पसंद नहीं आया। अली ने कहा, "रूट खिलाड़ियों के साथ भावनात्मक तौर पर ज्यादा जुड़े हुए हैं, वह उनके साथ ज्यादा समय गुजारते हैं।"

रूट के साथ तुलना पर भड़के कुक-

रूट के साथ तुलना पर भड़के कुक-

ये सुनते ही कुक ने अली से कहा, क्या तुम मेरी कप्तानी की आलोचना कर रहे हो? तो इस पर अली ने कहा- हां, थोड़ा बहुत ऐसा मान सकते हो, दोनों काफी अलग हैं, मैंने कुक की कप्तानी में बैटिंग में बेहतर किया लेकिन रूट की कप्तानी में बॉलिंग में बेहतर था।

कुक ने ऐसा सुनते ही कहा, तो तुम मेरी आलोचना कर सकते हो लेकिन मैंने कभी भी तुमको ड्रॉप नहीं किया, रूट ने कितनी बार तुमको ड्रॉप किया है?

अली भी इस बात पर पीछे हटने वाले नहीं थे और उन्होंने रिप्लाई दिया, ये सच है लेकिन आपने मुझे नंबर 1 से 9 तक बैटिंग कराई और ये इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरे पहले साल की बात है।

कुक को कहना पड़ा- बस, अब और नहीं..

कुक को कहना पड़ा- बस, अब और नहीं..

इस बात पर कुक ने अली ने समझाया कि, मैं तुमको चांस दे रहा था, मैं तुम्हारे लिए एक परफेक्ट रोल ढूंढ रहा था। तो अली ने कहा कि रूट ने उनसे ऐसे बात नहीं की। रूट खिलाड़ियों के साथ ज्यादा घुलते-मिलते थे।

इस बात पर कुक बिफर गए और उन्होंने कहा कि वे ये बात और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकते, वे अच्छी लंबी छुट्टियां बिताकर आए हैं और मोइन अली उनके गले पड़ गए।

अगर हम एशेज सीरीज की बात करें तो इंग्लैंड की हालत पतली है और यह टीम शुरुआती तीन मुकाबलों में ही 3-0 से पिछड़कर सीरीज हार चुकी है। एशेज के दो टेस्ट मैच बाकी हैं जिसमें बारिश से प्रभावित चौथा मुकाबला जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+