Akash Deep Singh: 'हमेशा देश के लिए अच्छा करो', कैंसर पीड़ित बहन ने भाई के लिए मांगी दुआ, जलाई अखंड ज्योति
Akash Deep Singh: बर्मिंघम टेस्ट में 10 विकेट से गदर काटने वाले आकाश दीप सिंह का नाम आज देश के बच्चे -बच्चे की जुबान पर है। अंग्रेजों के साथ हुए मुकाबले में सफलता की नई कहानी लिखने वाले सासाराम के स्टार आकाश दीप ने एक ही मैच में अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं। आपको बता दें कि 10 विकेट लेकर 1986 में चेतन शर्मा के बाद विदेशी जमीन पर ऐसा करिश्मा करने वाले वो पहले भारतीय गेंदबाज हैं और इसी वजह से वो न्यूज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
आपको बता दें कि रविवार को भारत ने बर्मिंघम में इंग्लैंड को सीरीज के दूसरे मुकाबले में 336 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अपनी कामयाबी को आकाश ने अपनी बहन को समर्पित किया है, जिनके बारे में दो महीने पहले पता चला है कि वो कैंसर से पीड़ित हैं।

उनके इस दर्द को सुनने के बाद हर भारतीय हिल गया है क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि क्रिकेट के मैदान में जो आकाश बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा रहा है, उसके अंदर दर्द का इतना तूफान दबा हुआ है।
' मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती हूं' (Akash Deep Singh)
आकाश दीप के इस बयान के बाद उनकी बहन अखंड ज्योति ने मीडिया में बयान दिया है। क्रिकेटर की बड़ी बहन ने भावुक अंदाज में अपने छोटे भाई के खेल की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि 'मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती हूं, जिस वक्त उसने 10 विकेट लिए, हम खुशी से तालियां बजा रहे थे। मैं कुछ देर के लिए भूल गई थी कि मैं बीमार हूं। मेरा भाई देश के लिए खेला और देश जीता, ये कभी ना भूलने वाला पल है।'
'मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरे बारे में चिंता मत करो'
उन्होंने कहा कि 'इंग्लैंड दौरे से पहले, हम हवाई अड्डे पर उनसे मिलने गए थे, मैंने उनसे कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरे बारे में चिंता मत करो, बस देश के लिए अच्छा करो।' मैं तीसरे चरण (कैंसर) में हूं, और डॉक्टर ने कहा है कि इलाज छह महीने और चलेगा, जिसके बाद हम देखेंगे, मैं बस ऊपरवाले से प्रार्थना करती हूं कि मेरा भाई यूंही आगे बढ़े, मुझे आकाश पर गर्व है।'
'अंदाजा नहीं था कि Akash Deep Singh ऐसा कुछ कहेगा'
बर्मिंघम में मैच समाप्त होने के बाद आकाश द्वारा कही गई बात सुनने पर अपनी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, ज्योति ने कहा कि 'मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि आकाश ऐसा कुछ कहेगा। शायद हम इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन जिस तरह से वह भावुक हो गए और मेरे लिए कहा ' वो अपनी कामयाबी मुझे समर्पित करते हैं, यह बहुत बड़ी बात है।'
'मैं वह हूं जिसके वह सबसे करीब हैं'
'यह दिखाता है कि वह हमारे परिवार और मुझसे कितना प्यार करते हैं। घर पर स्थिति को देखते हुए और फिर भी ऐसा प्रदर्शन करना और वहां विकेट लेना यह बहुत बड़ी बात है। मैं वह हूं जिसके वह सबसे करीब हैं।'
'हम उनके नाम पर अखंड दीपक जलाते हैं'
इसके बाद अखंड ज्योति ने क्रिकेटर के बारे में एक खास बात भी बताई। उन्होंने कहा कि 'जब भी आकाश का खेल होता है तो हम उनके नाम पर अखंड दीपक जलाते हैं, पिछले पांच दिनों से उनके नाम पर दीया जल रहा है।'
'मेरा सपना था कि Akash Deep Singh भारतीय टीम के लिए खेले'
जहां अखंडज्योति ने भाई के बारे में ये सब कहा, वहीं दूसरी ओर उनकी मां लड्डूमा देवी ने कहा कि 'मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, मैं बहुत खुश हूं, मेरा सपना था कि वह भारतीय टीम के लिए खेले, हो सकता है आकाश ऐसे ही 10-10 विकेट ले। वह भविष्य में भारत के लिए ऐसे ही खेले।'
भारत के लिए 10 विकेट लेकर मैच विनर बन गए
आपको बता दें कि भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप, जो जसप्रीत बुमराह के विकल्प के रूप में टीम में आए थे, इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में भारत के लिए 10 विकेट लेकर मैच विनर बन गए।












Click it and Unblock the Notifications