‘अगर तुमने Virat Kohli का दिल जीत लिया, तो तुम्हारा डेब्यू पक्का’ RCB के खिलाड़ी ने किया दिलचस्प खुलासा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को प्रभावित कर आईपीएल में खेलने का अवसर बनाया।

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) को प्रभावित कर आईपीएल में खेलने का अवसर बनाया। मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने आकाश दीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा था। युवा तेज गेंदबाज को टूर्नामेंट में 5 मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 41 की औसत से 5 विकेट चटकाए। आकाश ने टूर्नामेंट में लियाम लिविंगस्टोन, वेंकटेश अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को आउट किया।

Virat Kohli

आकाश दीप के मुताबिक, आरसीबी का टीम का हिस्सा बनने से पहले उन्होंने बंगाल के पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी मनोज तिवारी के साथ लंबी बातचीत की। इस दौरान मनोज ने उन्हें (आकाश दीप) नेट्स में विराट कोहली को प्रभावित करने के लिए कहा।

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आकाश ने कहा, "मनोज भैया ने कहा, 'विराट भारत के कप्तान हैं, और अगर आप उन्हें प्रभावित करने में कामयाब होते हैं, तो आपको अगले सीजन में आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा और आप भारत के लिए भी खेल सकते हैं क्योंकि आपके पास एक अच्छा तेज गेंदबाज बनने के लिए सभी गुण मौजूद हैं।' यही मेरा टारगेट था। इसके बाद में अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा और बाद में नीलामी में चुना गया।''

आकाश दीप ने आगे कहा, "एक बच्चे के रूप में, जब हम टीवी पर कोहली और धोनी को देखते थे, तो मैं सोचता था कि क्या मुझे अपने जीवन में कभी उनसे मिलने का मौका मिलेगा। मेरे लिए वो सुपर हीरो की तरह थे। जहां से आया हूं, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करूंगा। सब सपना है।"

आकाश दीप बिहार के रहने वाले हैं और बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। मनोज तिवारी खुद अपने बयानों में आकाश की खूब तारीफ कर चुके हैं। 25 वर्षीय युवा पेसर ने 2019 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था। अब तक खेले 12 फर्स्ट क्लास मैचों में वह 46, 16 लिस्ट ए मुकाबलों में 25 और 26 टी20 में 31 विकेट ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+