लग्जरी फॉर्च्यूनर कार खरीदते ही मुश्किल में फंसे आकाश दीप, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Akash Deep in trouble: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप हाल ही में क्रिकेट मैदान से बाहर एक विवाद में फंस गए हैं। मामला उनकी नई गाड़ी से जुड़ा है। खबरों के मुताबिक उन्होंने बिना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के कार खरीद ली। इस मामले में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा है और फिलहाल कार चलाने से मना किया है।
बुरी मुसीबत में फंस गए आकाशदीप (Akash Deep in trouble)
गौरतलब है कि जिस शोरूम एम/एस सनी मोटर्स से आकाशदीप ने यह गाड़ी खरीदी थी। उस शोरूम के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। डीलरशिप को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने बिना जरूरी औपचारिकताओं के गाड़ी बेच दी। आकाशदीप ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद ब्लैक कलर की टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी थी।

गाड़ी की तस्वीर की थी शेयर
उन्होंने अपने परिवार के साथ नई कार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि ड्रीम डिलीवर्ड। चाबियां उन्हीं के साथ मिलीं जो सबसे अहम हैं। उनके इस पोस्ट पर साथी खिलाड़ियों और फैंस ने बधाई दी। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई। वहीं, क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने कमेंट किया, "मुबारक हो!"
टेस्ट सीरीज में दमदार रहा था प्रदर्शन
क्रिकेट की बात करें तो आकाशदीप हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे, जो 2-2 से ड्रॉ रही। उन्होंने तीन टेस्ट में कुल 13 विकेट लिए। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने मैच में 10 विकेट झटके। पहली पारी में 4/88 और दूसरी पारी में 6/99 के आंकड़े के साथ उन्होंने भारत को 336 रन से ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। यह इंग्लैंड में एजबेस्टन पर भारत की पहली जीत भी थी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिया बयान
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप सिंह को बिना पंजीकरण और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फॉर्च्यूनर कार डिलीवरी मामले पर प्रतिक्रिया दी है। परिवहन विभाग द्वारा डीलर को नोटिस दिए जाने के बाद मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा है तो मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है, जहां कई लोगों ने सुरक्षा और नियमों के पालन पर सवाल उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications