अजीत की कप्तानी में रोहित ने ठोकी थी डबल सेंचुरी, अब 'हिटमैन' की कप्तानी में अगरकर को करना होगा काम
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति के नए चीफ बनकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
अजीत अगरकर ने वनडे क्रिकेट में काफी नाम कमाया है, टेस्ट मैच भी खेले हैं और T20 का भी उनको अच्छा खासा अनुभव है। अजीत अगरकर मुंबई के खिलाड़ी रहे हैं और उनके अंडर में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी खेले हैं।

मुंबई ने देश को कई बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं जिसमें अजीत अगरकर भी एक नाम हैं। अगरकर का सिक्का भारतीय तेज गेंदबाजी में तब चमका था जब टीम इंडिया का तेज गेंदबाजी में गोल्डन पीरियड नहीं शुरू हुआ था। तब कपिल देव के बाद बड़ी मुश्किल से जवागल श्रीनाथ आए थे और उसके बाद अजित अगरकर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाई थी।
हालांकि यह सफलता अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट मैचों में अधिक उपलब्धि वाली साबित नहीं हुई लेकिन अगरकर ने भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में लाल गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने 110 मैच खेलते हुए 299 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 28.75 की औसत से 3336 भी बनाए थे। यह एक बहुत बेहतरीन ऑलराउंडर रिकॉर्ड है।
अगरकर रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेलते थे और 2022 के रणजी सीजन में मुंबई की टीम के कप्तान थे और उनके अंडर में रोहित शर्मा खेल रहे थे। तब मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला चल रहा था जिसमें रोहित ने अजीत अगरकर की कप्तानी में डबल सेंचुरी मारी थी।
रोहित शर्मा उस समय भारतीय क्रिकेट टीम में टेस्ट मैचों में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। रोहित को सफेद गेंद का ही अच्छा क्रिकेटर माना जाता था। पंजाब के खिलाफ 8 से 11 दिसंबर के बीच खेले गए इस मुकाबले में हिटमैन ने 329 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्के जमाते हुए 203 रनों की पारी खेली थी।
अब अगरकर को रोहित के साथ मिलकर अहम काम करना होगा। रोहित-द्रविड़ के साथ अगरकर की जुगलबंदी भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications